Advertisement

धीरज गरब्याल बने उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के नए सचिव व सीईओ

देहरादून।2009 बैच के प्रतिष्ठित आईएएस अधिकारी धीरज सिंह गरब्याल को उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड का नया सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को राज्य के पर्यटन क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

नए दायित्व के साथ व्यापक प्रशासनिक अनुभव लेकर आए हैं। इससे पूर्व वे अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत थे। प्रशासनिक कुशलता और जमीनी कार्यशैली के लिए पहचाने जाने वाले श्री गरब्याल को सरकार ने पर्यटन जैसे अहम विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

पर्यटन व प्रशासन में लंबा अनुभव गरब्याल का करियर पर्यटन विकास और जिला प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों से सुसज्जित रहा है। वे नैनीताल और हरिद्वार जैसे प्रमुख पर्यटन जिलों में जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला कलेक्टर के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने कुमाऊं मंडल विकास निगम लिमिटेड (KMVN) के प्रबंध निदेशक के रूप में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां उन्होंने पर्यटन अवसंरचना और सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में कार्य किया।निष्ठा और कार्यशैली के लिए प्रसिद्धधीरज गरब्याल को एक कर्मठ और परिणामोन्मुख अधिकारी के रूप में जाना जाता है। वे काम में विश्वास रखने वाले और अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से पालन करने वाले अधिकारी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति से उत्तराखंड के पर्यटन क्षेत्र को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।राज्य सरकार को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड नई योजनाओं और प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राज्य के पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।

उत्तराखंड में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित और आकर्षक बनाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए राज्य में विंटर गेम्स का आयोजन किया जा रहा है। वहीं, शीतकाल समाप्त होने के बाद विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा की शुरुआत को लेकर भी प्रशासनिक स्तर पर व्यापक योजनाएं बनाई जा रही हैं।

Report: मानसी खुल्बे, सहारा समय, देहरादून

Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?