Advertisement

Ghaziabad Suicide: मोबाइल गेम की लत, 3 बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

Ghaziabad Sisters Suicide: मेरी तीन फूल-सी लड़कियां थीं. तीनों चली गईं. हे भगवान तूने ये क्‍या किया… मेरी बच्चियों को नहीं लेकर जाओ. मेरी पट्टो को नहीं ले जाओ.’ एक मां के सामने उसकी तीन नाबालिग बेटियों की लाशें पड़ी थी. बदहवास मां खुद को कोस रही थीं, माथा पीट रही थीं. खुद से सवाल कर रही थी कि क्‍यों बेटियों से दूर गई. गाजियाबाद की सोसायटी में जिसने भी ये मंजर देखा, उसका दिल दहल उठा. गाजियाबाद की भारत सिटी सोसायटी में तीन सगी बहनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगाकर बीती रात आत्‍महत्‍या कर ली. बताया जा रहा है कि इन तीनों बहनों को ऑनलाइन कोरियन लव गेम की लत लग चुकी थी. इसी की वजह से तीनों ने सुसाइड कर लिया.

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग में ड्रोन उड़ाने पर लोकेशन मैनेजर पर FIR दर्ज

बड़ी कमजोरी के साथ भी अभिषेक शर्मा बन सकते हैं भारत के सबसे बड़े ‘मैच विनर’
हुआ क्याः गाजियाबाद की भारत सिटी सोसाइटी में मंगलवार आधी रात (करीब दो बजे) तीन सगी बहनों ने फ्लैट से कूदकर खुदकुशी कर ली.

आखिर क्यों: अभी तक की जांच, सूइसाइड नोट और परिवार के मुताबिक तीनों बच्चियों को कोरियन लव गेम्स की लत थी. माना जा रहा है कि खुदकुशी की वजह यही है.

कैसे हुआः रात करीब 2 बजे तीनों बहनें अपने फ्लैट की बालकनी में गईं. यह बालकनी कवर्ड है और इसमें मंदिर का कमरा बनाया गया है. इसकी खिड़की खोलकर तीनों ने नीचे छलांग लगा थी.

चश्मदीद ने क्या देखाः सामने के फ्लैट में रहने वाले एक शख्स के मुताबिक उन्होंने इस घटना को देखा. पहले एक बच्ची ने नीचे कूदने की कोशिश की तो बाकी दो ने उसे पीछे खींच लिया. इसके कुछ बाद फिर तीनों ने एक एक कर नीछे छलांग लगा दी.

घर में कौन कौन: बच्चियों के पिता ने दो शादी की हैं. दूसरी पत्नी साली ही है. जिन तीन बहनों ने खुदकुशी की है, उनमें दो बहनें दूसरी पत्नी की, जबकि एक पहली की है. दोनो पत्नियां और बच्चे सब साथ रहते थे.

कोरियन गेम की लत में गई जिन्दगी

गाजियाबाद से सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तीन सगी नाबालिग बहनों ने देर रात कथित तौर पर 9वीं मंज़िल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात करीब 2:30 बजे की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

गाजियाबाद में ऑनलाइन गेम की लत में तीन बहनों की खुदकुशी ने हर मां-बाप को हिलाकर रख दिया है. तीनों बहनें कोरियन गेम्स के जाल में किस कदर फंस थीं, इसके पन्ने उनकी डायरी और पुलिस के बयानों से धीरे-धीरे खुल रहे हैं. शालीमार गार्डन के एसीपी अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, तीनों बहनों ने आधी रात अपने घर की बालकनी से एक-एक कर छलांग लगाई. बालकनी से कूदने के लिए कमरे से एक कुर्सी को लाया गया, जिसमें चढ़कर सभी ने छलांग लगाई.

मृतक तीनों बहनें नाबालिग थीं और एक ही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तीनों बहनें एक गेमिंग ऐप की आदी बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि वे ऑनलाइन टास्क-बेस्ड कोरियन लवर गेम खेला करती थीं।

पापा आप हमें नहीं बचा सकते… पिता ने बताया सुसाइड नोट में क्‍या लिखा

तीन बेटियों के एक साथ सुसाइड करने से माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है. मां अभी तक बदहवास हैं और खुद को माथा पीट रही हैं. वह अपनी बेटियों के जाने के सदमे से अभी बाहर ही नहीं निकल पाई हैं. वहीं, पिता का कहना है कि हर माता-पिता को ऑनलाइन गेम्‍स से बच्‍चे को बचाना चाहिए. भगवान ने करे कि किसी दूसरे माता-पिता पर ऐसा दुखों का पहाड़ टूटे. मेरी बेटियों ने मरने से पहले सुसाइड नोट छोड़ा है, उसमें उन्‍होंने लिखा- कोरियन हमारी जिंदगी है, हम गेम नहीं छोड़ेंगे… आप हमें नहीं बचा सकते. हम सुसाइड करने जा रहे हैं… पापा सॉरी!

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला गाजियाबाद के थाना टीला मोड़ क्षेत्र स्थित भारत सिटी का है। पुलिस का कहना है कि परिजनों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल फोन व डिजिटल गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच में जुटी है।