महराजगंज जिले में उस समय जश्न का माहौल बन गया, जब पंकज चौधरी ने उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया। इस मौके पर उनके आवास पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक जुटे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और पटाखे फोड़कर खुशी जाहिर की।
HairGrowth: कैसे बढ़ाएं 5 आयुर्वेदिक उपाय
नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहे। उनके साथ कई वरिष्ठ नेता भी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ के कारण पूरा माहौल उत्सव जैसा नजर आया। ढोल-नगाड़ों की आवाज और “जय श्रीराम” व “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंजता रहा।
NewYear: गर्लफ्रेंड को क्या गिफ्ट दें? जानिए
पंकज चौधरी महराजगंज लोकसभा क्षेत्र से सात बार सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में वे केंद्र सरकार में वित्त राज्य मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत गोरखपुर से पार्षद के रूप में हुई थी। लंबे समय से संगठन और सरकार में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण उन्हें एक अनुभवी और मजबूत नेता माना जाता है।
कार्यकर्ताओं का कहना है कि पंकज चौधरी के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा को और मजबूती मिलेगी। नामांकन के बाद समर्थकों ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और कार्यशैली से पार्टी को नई दिशा मिलेगी।
रिपोर्ट – अश्वनी कुमार दुबे
महराजगंज, सहारा समय























