अमरोहा। आज दिनांक 06.12.2025 को अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के बैनर तले अम्बेडकर पार्क हसनपुर पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
Clove का पानी सुबह खाली पेट पीने से मिलता है, ये बड़ा फायदा
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के अध्यक्ष रामवीर सिंह ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण में बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर का अविस्मरणीय योगदान रहा है। महामानव बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने अपना पूरा जीवन महिलाओं, शोषितों, वंचितों एवं अगड़े पिछड़ों के लिए समर्पित कर दिया। बाबा साहब ने शोषितों को जीवन जीने के लिए अधिकार दिये,उन्हें आगे बढ़ने एवं सुरक्षित रहने के लिए भारतीय संविधान दिया। संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ.भीमराव अंबेडकर जी के परिनिर्वाण दिवस पर हम सभी उन्हें नम आंखों से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
पार्टनर झूठ बोल रहा है? ये 5 संकेत कभी मिस मत करें!
इस अवसर पर अखिल भारतीय अम्बेडकर युवक संघ हसनपुर के जिला महामंत्री विनोद कुमार गौतम, कोषाध्यक्ष करणवीर सिंह, उपाध्यक्ष सोम सिंह, जगवीर सिंह मौर्य, संरक्षक जयवीर सिंह, समाजसेवी दिनेश कुमार गौतम, पूर्व सभासद अरविंद कुमार अन्ना, विजय कुमार गौतम, सुरेश सिंह, जगवीर सिंह, देशराज सिंह, अजयपाल कटारिया, चन्दन सिंह प्रधान, पूजा चौधरी, शिवा गौतम, सोमदत्त शर्मा, हरगोविंद सिंह ,मुखराम सिह,अमित कुमार आदि मौजूद रहे।
वसीम राजा संवाददाता अमरोहा


























