Advertisement

अलीगढ़: बयान को लेकर विवादों में BJP सांसद सतीश गौतम, वीडियो वायरल

UP NEWS

अलीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद सतीश गौतम का एक कथित बयान सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। वायरल वीडियो में सांसद सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से रजवाहा खुदाई के मुद्दे पर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में सांसद को यह कहते हुए सुना जा रहा है कि अधिकारी को डरने की जरूरत नहीं है और “मेरे होते हुए एक भी मुल्ला नहीं बोलेगा, यह मेरी गारंटी है।” इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि “अलीगढ़ का सांसद मैं हूं, यहां पक्षी भी उड़ने से पहले हमसे इजाजत लेगा” और रजवाहा “200 प्रतिशत खाली होगा।”

वीडियो सामने आने के बाद यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि, इस मामले में अभी तक सांसद की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।