Advertisement

मुरादाबाद में उड़द बीज लॉटरी ड्रॉ: जायद-2026 के लिए किसानों की धमाल लिस्ट तैयार, मूंग बुकिंग में अभी न करें देरी!

मुरादाबाद: जायद-2026 में गन्ना अंतःफसली उर्द बीज मिनीकिट के लिए ई-लाटरी ड्रॉ पूरा।

मुरादाबाद में जायद-2026 के लिए उर्द बीज मिनीकिट लाभार्थियों का ई-लाटरी से चयन।

ई-लाटरी आयोजन

उत्तर प्रदेश शासन कृषि अनुभाग-3 के शासनादेश के अनुसार निःशुल्क दलहन बीज मिनीकिट वितरण एवं प्रसार कार्यक्रम के तहत जायद-2026 में गन्ना अन्तः फसली-उर्द खेती हेतु प्राप्त ऑनलाइन बुकिंग के सापेक्ष लाभार्थियों का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया गया।

जनपद स्तरीय समिति के समक्ष जिलाधिकारी के अनुमोदन के क्रम में यह चयन गुरुवार को विकास भवन सभागार, मुरादाबाद में सम्पन्न हुआ। जिन किसानों ने कृषि विभाग के पोर्टल पर उर्द बीज मिनीकिट हेतु बुकिंग की थी, वे प्रातः 11 बजे सभागार में उपस्थित हुए और ई-लाटरी प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

मूंग बीज बुकिंग की जानकारी

उप कृषि निदेशक संतोष कुमार द्विवेदी ने समस्त किसान भाइयों को सूचित किया कि जायद फसल 2026 में गन्ने की अंतःफसली के रूप में मूंग फसल के लिए निःशुल्क मूंग बीज हेतु बुकिंग agridarshan.up.gov.in पोर्टल पर चल रही है। किसान अपने लैपटॉप, डेस्कटॉप या नजदीकी जनसेवा केंद्र के माध्यम से पोर्टल पर जाकर ‘किसान कॉर्नर’ में ‘बीज मिनीकिट / गन्ना अंतः फसली बुकिंग प्रारम्भ’ पर क्लिक करें।इसके बाद जिला या ब्लॉक सिलेक्ट कर बुकिंग प्रकार में लॉटरी पर क्लिक करके मूंग बीज चुनकर बुकिंग कर लाभ उठा सकते हैं, जहां लक्ष्य पोर्टल पर विकासखंडवार/जनपदवार दिखाई देगा।

महत्वपूर्ण तिथि एवं प्रक्रियालक्ष्य से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर लाभार्थी का चयन ई-लाटरी के माध्यम से किया जाएगा। उक्त योजनाओं के अन्तर्गत जनपद के इच्छुक कृषक 24 फरवरी 2026 को रात्रि 12 बजे से पूर्व ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं| चयनित किसानों को राजकीय कृषि बीज भंडार से पीओएस मशीन के माध्यम से बीज वितरित किए जाएंगे, तथा एक किसान को केवल एक मिनीकिट ही प्राप्त होगी।

अपील

संतोष कुमार द्विवेदी ने जनपद के कृषकों से आह्वान किया कि इच्छुक किसान अंतिम समय की प्रतीक्षा न करें तथा समय से कृषि विभाग के पोर्टल पर गन्ने की अंतःफसली के रूप में मूंग के बीजों की बुकिंग करें। बाइट: संतोष कुमार द्विवेदी (उप कृषि निदेशक, मुरादाबाद) – “समस्त किसान भाई जायद-2026 में गन्ने के साथ मूंग की अंतःफसली खेती अपनाकर आय बढ़ाएं। agridarshan.up.gov.in पर शीघ्र बुकिंग करें, लॉटरी से पारदर्शी चयन सुनिश्चित है।”