Advertisement

Politics : इतिहास को फिर से जिंदा करने लौटे हैं नीतीश कुमार?

बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा जिले के ऐतिहासिक शहर राजगीर पहुंचे, जहां उन्होंने जिलेवासियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को एक साथ कई सौगातें दीं. उन्होंने 8137.47 करोड़ रुपये की लागत से बने राजगीर-बख्तियारपुर रेलखंड फ्लाईओवर का उद्घाटन किया, साथ ही 862.63 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले एनएच-30 सालेपुर-नूरसराय-सिलाव-बौद्ध सर्किट पर्यटक मार्ग का भी शिलान्यास किया.

Bihar : झोपड़ी में रहने वाली महिला, अब राष्ट्रपति भवन की मेहमान!

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बौद्ध सर्किट मार्ग राजगीर सहित अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ेगा, जिससे न केवल बिहार बल्कि पूरे देश और विदेश से आने वाले पर्यटकों को सुविधा होगी. यह योजना राज्य के धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है.

Muzaffarpur : बच्ची या चमत्कार? विज्ञान भी हैरान!

इस कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों ने एक बार फिर राजगीर को बिहार की राजधानी बनाने की मांग उठाई. उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व रखने वाला यह शहर राज्य की प्राचीन राजधानी रहा है और अब एक बार फिर इसे वह दर्जा मिलना चाहिए.

Bihar : दो होटल, एक घोटाला और लालू परिवार पर बड़ा संकट!

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मौके पर कहा कि उनकी सरकार बिहार के विकास और सांस्कृतिक धरोहरों को संजोने के लिए लगातार काम कर रही है. उन्होंने राजगीर के समग्र विकास का आश्वासन देते हुए कहा कि आने वाले समय में और भी कई परियोजनाओं की शुरुआत की जाएगी.

लेखक परिचय: रंजीत कुमार सम्राट सहारा समय (डिजिटल) के बिहार हेड हैं. 20 साल से बिहार के हर जिले की सियासत पर गहरी नज़र रखते हैं. पिछले दो दशक से बिहार की हर खबर को अलग नजरिये से पाठक को समझाते रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *