Advertisement

एमपीएल-2 फाइनल: सिल्वरटन टाइगर्स ने 9 विकेट से अंबा वॉरियर्स को धूल चटाई, खिताब पर कब्जा!

एमपीएल-2: सिल्वरटन टाइगर्स का 9 विकेट से धमाकेदार खिताबी जश्न!

MPL-2 फाइनल: सिल्वरटन टाइगर्स ने अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब जीता
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित Muzaffarnagar Premier League-2 (MPL-2) के फाइनल मुकाबले में सिल्वरटन टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबा वॉरियर्स को 9 विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबला चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुजफ्फरनगर में खेला गया।
टॉस जीतकर सिल्वरटन टाइगर्स ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अंबा वॉरियर्स की टीम 18.1 ओवर में 98 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से परवीन कुमार ने 21 रन और समीर चौधरी ने 17 रन का योगदान दिया। सिल्वरटन टाइगर्स के गेंदबाज कुलदीप कुमार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट झटके।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिल्वरटन टाइगर्स की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 13 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 100 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से योनीत राजपूत 30 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि रितुराज शर्मा 43 रन बनाकर नाबाद लौटे।
शानदार गेंदबाजी के लिए कुलदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
आज फाइनल मैच में पूर्व अंतरराष्ट्रीय अंपायर अनिल चौधरी और रवी कौशिक निर्णायक की भूमिका निभाई।
टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शिवम चौधरी को बेस्ट बेस्टमैन, बेस्ट बॉलर कुलदीप, अपने गेंद और बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले ऋतुराज को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला।
मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से विजेता टीम को 1.5 रुपए का नगद पुरस्कार और उपविजेता टीम को 1 लाख का नगद पुरस्कार दिया गया।
मैन ऑफ़ द मैच, बेस्ट बॉलर 5100 रुपए का नगद पुरस्कार और मैन ऑफ द सीरीज को किसान ब्रिक्स 11000 रुपए एवं दुबई की चार दिन की यात्रा लीड लैंड टूरिज्म की ओर से दिया गया।
मुख्य अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजन युवा पीढ़ी में एक नई ऊर्जा पैदा करते हैं युवाओं में खेल प्रतिभा देखकर हमें लग रहा है कि निश्चित रूप से इनमें से कोई ना कोई जल्द ही भारतीय टीम के लिए अवश्य खेलेगा।
अतिथियों ने इस भव्य आयोजन के लिए मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन को धन्यवाद दिया और कहा कि इस तरह सोचा नहीं था कि मुजफ्फरनगर में इतना शानदार आयोजन देखने को मिलेगा।
आज पुरस्कार वितरण समारोह पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, वरिष्ठ भाजपा नेता गौरवस्वरूप, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार संगठन के अध्यक्ष संजय मित्तल, वसुंधरा के MD अमित चौधरी, उद्योगपति राकेश बिंदल, राजेश जैन, संजीव जैन,राजीव जैन, ऋषभ जैन, AMBA शक्ति के GM सुधीर शेरावत, संजय खेड़ा, अखिलेश गुप्ता नवीन त्यागी पूर्व जिला क्रीड़ा अधिकारी, पुष्पेंद्र वर्मा, मुजफ्फरनगर खेड़ा अधिकारी भूपेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।

MPL Season 2 के आयोजन मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष भीम कंसल, अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, सचिव मनोज पुंडीर,उपाध्यक्ष कुशल पाल,अरविंद भारद्वाज, इंद्र माथुर,डायरेक्टर संजय शर्मा, जॉइंट सेक्रेटरी ओम देव सिंह, रोहित चौधरी, विकास राठी,अरशद, रोहन त्यागी कुमार गौरव सिद्धार्थ, आकाश लूथरा आदि लोग उपस्थित रहे।

एमपीएल-2 का शानदार समापन

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग-2 का फाइनल सिल्वरटन टाइगर्स की शानदार 9 विकेट से जीत के साथ समाप्त हुआ, जहां उन्होंने अंबा वॉरियर्स को चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में धूल चटा दी।​

यह टूर्नामेंट स्थानीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर ले गया, जिसमें युवा प्रतिभाओं ने कमाल दिखाया। कुलदीप कुमार की 5 विकेट हॉल गेंदबाजी व रितुराज शर्मा की नाबाद 43 रनों की पारी ने सिल्वरटन को चैंपियन बनाया।

भविष्य की उम्मीदें

अतिथियों ने सराहना की कि ऐसे आयोजन युवाओं में ऊर्जा भरते हैं व भारतीय टीम के लिए प्रतिभाएं तैयार करेंगे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन को बधाई देते हुए अगले संस्करण की अपेक्षा जताई गई।