Advertisement

BMC Election: क्या निकाय चुनाव के नतीजों ने लिख दी स्क्रिप्ट?

bmc election

BMC Election: महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों में 288 में से 215 सीटें जीतकर महायुति ने बड़ी जीत दर्ज की है, जबकि महा विकास अघाड़ी का प्रदर्शन बेहद कमजोर रहा और उसे सिर्फ 51 शीर्ष पदों पर ही सफलता मिली. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जिसका स्ट्राइक रेट 63 प्रतिशत से ज्यादा रहा, वहीं शिवसेना और एनसीपी ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके उलट कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार गुट का स्ट्राइक रेट 25 प्रतिशत से नीचे रहा.

दो भाई दोनों तबाही, विजय हजारे में रोहित-विराट का तूफानी शतक

पीएम मोदी से लेकर सीएम फडणवीस तक महायुति के नेता इस जीत को विकास की जीत बता रहे हैं तो अघाड़ी के नेता नकद पैसों से खरीदी गई जीत के आरोप लगा रहे हैं.

MVA का स्ट्राइक रेट

लोकसभा चुनाव में शिकस्त के बाद विधानसभा में महायुति ने जो प्रदर्शन किया था वो इस बार भी जारी रहा. दूसरी ओर अघाड़ी के कल-पुर्जे एक बार फिर बिखरते दिखे क्योंकि कांग्रेस ने 1980 सीटें लड़कर सिर्फ 495 पर जीत हासिल की जो कि 25 फीसदी के स्ट्राइक रेट पर पहुंची. 2020-21 के मुकाबले ये 5 फीसदी खराब था. दूसरी ओर उद्धव ठाकरे की पार्टी 1540 सीटों पर लड़कर सिर्फ 285 सीटें यानी 18.5 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट पा सकी और शरद पवार की पार्टी भी 1100 सीटों पर लड़कर सिर्फ 190 यानी 17.2 प्रतिशत का स्ट्राइक रेट ही पा सकी. 

Vijay Hazare Trophy : 8 चौके, 9 छक्के रोहित शर्मा ने 94 गेंदों में ठोके 155 रन

नगर निगम चुनाव में महायुति से अलग लड़ेंगे अजित पवार

निकाय चुनाव में हार से घबराया MVA