Advertisement

Indore: EV चार्जिंग से आग, 8 मौतें, 4 घायल

मध्य प्रदेश के इंदौर से दिल दहला देने वाले हादसे की खबर सामने आई है. यहां पर बुधवार (18 मार्च) की सुबह कई फायर टेंडर एक घर में लगी भीषण आग बुझाने पहुंचे. पूरा घर जलकर खाक हो चुका था और उसमें मौजूद 8 लोगों की जलकर मौत हो गई. यह हादसा इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) के चार्जिंग पॉइंट में ब्लास्ट के बाद हुआ.

EyeCare: कम रोशनी में फोन चलाते हैं? ये आपकी आंखों को कर सकता है कमजोर!

मारे गए लोगों में से 6 मनोज के रिश्तेदार थे, जो मंगलवार को बिहार के किशनगंज से आए थे। घटना बुधवार तड़के 3.30 से 4 बजे के बीच बंगाली चौराहे के पास ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी की है।

Cyber Fraud Love Scam: कैसे पहचानें और बचें?

पुलिस के अनुसार, कार से घर तक फैली आग ने अंदर रखे गैस सिलेंडरों को अपनी चपेट में ले लिया। एक के बाद एक सिलेंडर फटने लगे, जिससे पूरा इलाका दहल गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा ढह गया। बिजली सप्लाई बंद होने से घर में लगे डिजिटल लॉक खुल नहीं पाए। अंदर सो रहे लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला।

आसपास के रहवासियों ने बताया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सूचना देने के करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचीं।