पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के राज्य कार्यालय में आज 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया.सुबह 8 बजे से ही पार्टी कार्यालय का माहौल देशभक्ति के रंग में रंग चुका था.हर तरफ तिरंगे की छटा बिखरी हुई थी और नेताओं व कार्यकर्ताओं के बीच देशभक्ति का उत्साह साफ झलक रहा था.
Independence Day : आधी रात 12:01 बजे तिरंगा, 78 साल पुरानी परंपरा… सिर्फ पूर्णिया में!
समारोह में प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया.झंडोतोलन के बाद पूरे उत्साह के साथ “जन गण मन” गाया गया और सभी ने झंडे को सलामी दी.इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और “महात्मा गांधी अमर रहें” के नारों से पूरा कार्यालय परिसर गूंज उठा.उपस्थित सभी लोगों ने वीर शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
Bihar : स्वतंत्रता दिवस 2025: गांधी मैदान में नीतीश कुमार ने रचा इतिहास, 19वीं बार फहराया तिरंगा!
प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि झंडोतोलन के बाद प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिलेबी खिलाकर मुंह मीठा कराया और उन्हें जश्न-ए-आज़ादी की शुभकामनाएं दीं.उन्होंने कहा कि यह दिन हमें आज़ादी के दीवानों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है, जिसे हमें कभी नहीं भूलना चाहिए.
इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, जिनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, विधान परिषद के पूर्व उपसभापति डॉ. रामचंद्र पुर्वे, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. श्रीमती कांति सिंह, श्री जयप्रकाश नारायण यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार सिंह, राष्ट्रीय महासचिव बीनु यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, डॉ. तनवीर हसन और कई अन्य प्रमुख नेता शामिल थे.
Politics : SIR पर सुप्रीम कोर्ट का झटका!
इसके अलावा, पूर्व मंत्री आलोक कुमार मेहता, शिवचंद्र राम, प्रदेश कोषाध्यक्ष मो. कामरान, प्रदेश मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव, डॉ. उर्मिला ठाकुर, मृत्युंजय तिवारी, मधु मंजरी, अरुण कुमार यादव, प्रमोद कुमार सिन्हा, पूर्व विधायक दीनानाथ सिंह यादव, उदय मांझी, प्रदेश महासचिव बल्ली यादव, मदन शर्मा, फैयाज आलम कमाल, नंदू यादव, प्रो. कुमार चंद्रदीप यादव, ई. अशोक यादव समेत सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल हुए.
Politics : जदयू का गृहयुद्ध—सांसद अजय मंडल HIV पॉजिटिव?
समारोह में मौजूद नेताओं ने एक सुर में कहा कि आज़ादी सिर्फ एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि यह एक जिम्मेदारी है, जिसे हमें अपने कार्यों और विचारों से निभाना है.उन्होंने संकल्प लिया कि पार्टी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और गरीबों के हक की लड़ाई को हमेशा मजबूती से जारी रखेगी.
Ara : आरा की बेटी ने संगीत की दुनिया में मचा दिया धमाल, जया प्रदा ने खुद किया सम्मानित!
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान गाकर स्वतंत्रता दिवस समारोह को संपन्न किया गया.पूरे आयोजन के दौरान देशभक्ति के गीत, तिरंगे की लहराती शान और नेताओं के जोशीले भाषण लोगों के दिलों में आज़ादी की लौ को और प्रज्वलित कर गए.
Bihar : 15 हीरो, एक मंच – बिहार पुलिस का शौर्य दिल्ली में गूंजेगा!
पटना स्थित 10, सर्कुलर रोड पर राबड़ी आवास में पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उनकी पत्नी और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी मौजूद रहीं।
Politics : 655 नाम, एक विधानसभा, दोहरी एंट्री… क्या बिहार में चल रहा है फर्जी वोट का खेल?
झंडोतोलन के दौरान बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित थे। पूरे परिसर में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों की गूंज रही। लालू यादव ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमें उन शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है, जिन्होंने देश को आज़ाद कराने के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी।
Flood : CM का हवाई सर्वे, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर सिर्फ चिंता!
राबड़ी देवी ने भी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज़ादी के मायने सिर्फ जश्न मनाना नहीं, बल्कि देश को भ्रष्टाचार, गरीबी और अन्याय से मुक्त करना भी है। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें यह संकल्प लेने का अवसर देता है कि हम मिलकर देश और बिहार को तरक्की की राह पर आगे बढ़ाएंगे।
Flood : CM का हवाई सर्वे, लेकिन बाढ़ पीड़ितों के चेहरे पर सिर्फ चिंता!
कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मिलकर राष्ट्रगान गाया और तिरंगे को सलामी दी।
Leave a Reply