आरा की मिट्टी में पले-बढ़े डॉ. प्रतीक के लिए डॉक्टरी सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि सेवा का संकल्प है। मरीज का दर्द उनका अपना बन जाता है, और मुस्कान उनकी सबसे बड़ी कमाई। गरीब के इलाज से लेकर समाज में प्रेम और सहयोग का दीप जलाना — यही उनकी जिंदगी का असली मकसद है।

Bihar : अब BLO को ज़्यादा पैसे… JP आंदोलनकारियों को दोगुना मान-सम्मान!
आरा के बेटे डॉ. प्रतीक का नाम जिले में सेवा और समर्पण का पर्याय बन चुका है।
1 जुलाई 1978 को जन्मे डॉ. प्रतीक के पिता श्री आनंद मोहन सिंहा जिला समाहरणालय, आरा में नजीर के पद से सेवानिवृत्त हुए और माता श्रीमती प्रभा सिंहा सरकारी मिडिल स्कूल, गिधा की सेवानिवृत्त शिक्षिका हैं। भाई डॉ. पीयूष IITian हैं और अमेरिका में इंटेल के वाइस प्रेसिडेंट हैं।
Lakhisarai : 83 साल बाद… लखीसराय के शहीदों को मिला नया सम्मान!
शैक्षिक यात्रा
जैन स्कूल, आरा (1993) से मैट्रिक, जैन कॉलेज, आरा (1995) से इंटर, फिर राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा में फिशरीज की पढ़ाई (1997–2001) और BDS (2007) चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी, मेरठ से पूरी की। बचपन से ही विज्ञान मेले में लगातार प्रथम स्थान पाकर NCERT से सम्मानित हुए।
Chhapra : सारण का शेर, दिल्ली का सिकंदर — फिर जीते राजीव प्रताप रूडी!
पेशेवर सफर
2007 से 2018 तक सदर अस्पताल, आरा में दंत चिकित्सक और कई बार डिप्टी सुपरिटेंडेंट की जिम्मेदारी निभाई। 2015 में BPSC परीक्षा दी, 2018 में 79वां रैंक हासिल कर 2019 में विभाग में नियुक्ति हुई। वर्तमान में दंत चिकित्सक पदाधिकारी के रूप में सक्रिय हैं। लायंस क्लब के अध्यक्ष, रेड क्रॉस के कोषाध्यक्ष और नगर निगम के पंजीकृत सदस्य हैं।
Ara : 50 किलोमीटर का किराया ₹545… रेलवे का ये कैसा खेल?
सेवा के प्रति समर्पण
गरीब और जरूरतमंद मरीजों का मुफ्त इलाज, सरकारी अस्पताल से लेकर अपने निजी क्लिनिक तक — एक ही पर्ची पर मुफ्त परामर्श और दवा उपलब्ध कराते हैं। जरूरत पड़ने पर दवा का खर्च भी खुद उठाते हैं। सदर अस्पताल को ISO सर्टिफिकेशन दिलाने में मुख्य भूमिका निभाई। कोरोना काल में फ्रंटलाइन पर मरीजों की सेवा की और स्वच्छता, सौहार्द एवं लोककला को बढ़ावा देने के कई अभियान चलाए।
Chhapra : सारण का शेर, दिल्ली का सिकंदर — फिर जीते राजीव प्रताप रूडी!
सम्मान और उपलब्धियां
Icon of Bihar, Pride of Shahabad, Best Doctor Award (जगदीशपुर विजय दिवस पर), राष्ट्रीय नवरत्न अवार्ड (दिल्ली) सहित अनेक सम्मान प्राप्त। दैनिक जागरण, हिंदुस्तान और पटना नाउ में सराहना।
Lakhisarai : पानी में डूबती नाव… और फिर हुआ चमत्कार!
जीवन दर्शन
“समाज सेवा और गरीबों की निःस्वार्थ सेवा ही सच्चा धर्म है।” भगवान बुद्ध को प्रेरणा मानने वाले डॉ. प्रतीक का लक्ष्य समाज में प्रेम, सहयोग और विकास का वातावरण बनाना है। पढ़ना, संगीत, खेल, यात्रा और सामाजिक आयोजनों में भागीदारी उनकी खास रुचि है।

ओमप्रकाश पांडे I आरा
Leave a Reply