Advertisement

हिन्दी भाषा सरलता, स्पष्टता और मधुरता के कारण सर्वश्रेष्ठ : मधु खन्ना

ब्रिस्बेन (ऑस्ट्रेलिया): विश्व हिन्दी परिषद आस्ट्रेलिया के तत्वावधान ब्रिज्बेन के होटल इंपोरियम में प्रथम अन्तर्राष्ट्रीय चौपाल सम्पन्न हुई. जिसमें मंच को संचालित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष मधु खन्ना ने कहा कि अपनी सरलता स्पष्टता और मधुरता के कारण हिन्दी भाषा सर्वश्रेष्ठ है.

AI Expert Advice: किसकी नौकरी बचेगी किनकी जाएगी?

कार्यक्रम का शुभारंभ हर्षिता सोम एकनॉलेजमेंट ऑफ ट्रेडिशनल ओनर एंड कंट्री से किया. आस्ट्रेलिया के विभिन्न प्रांतों एवम् अनेक देशों के हिन्दी विद्वानों को आमन्त्रण भेजा गया था .

Tech Expert Advice: आपका फोन कितना सुरक्षित? सुरक्षा के लिए 5 आसान कदम

न्यूज़ीलैंड, जर्मनी , इंग्लैण्ड, यू एस ए , जापान एवम् भारत तथा सिडनी पर्थ मेलबर्न से ज़ूम द्वारा जुड़े. 22 कवीनसलैढ निवासी स्वयम् उपस्थित हुये . इस कार्यक्रम में अर्चना गोयल की स्वरचित पुस्तिका “ अस्तित्व संघर्ष में जीत” का भी विमोचन किया गया.

भारत के कौनसुलेट जनरल ( ACT) ने आये हुये हिन्दी पाठकों को पुरूस्कार दिया . इस कार्यक्रम का वैभव और भी बड़ गया जब हम ने देखा कि हमारे कार्यक्रम का विज्ञापन एक महत्वपूर्ण सड़क पर दो दिनों से सुशोभित है.