Advertisement

Women’sDay: पर खास आयोजन, SDM ने किया उद्घाटन

Sasaram health camp women

सासाराम, रोहतास: राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रोहतास जिले के सासाराम स्थित सदर अस्पताल परिसर में महिलाओं के स्वास्थ्य को समर्पित एक विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन सासाराम की एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया, इस अवसर पर कई महिला पदाधिकारी और महिला चिकित्सक भी मौजूद रहीं.

अंतर्राज्यीय शराब तस्करी गैंग का पर्दाफाश, 28 लाख की अवैध शराब समेत 4 गिरफ्तार


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम डॉ. नेहा कुमारी ने कहा कि एक स्वस्थ समाज के निर्माण में महिलाओं का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहना अत्यंत आवश्यक है, उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अपनी व्यस्त दिनचर्या के बावजूद अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें, नियमित व्यायाम करें और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच अवश्य कराएं.

उन्होंने कहा कि अक्सर महिलाएं परिवार की देखभाल में अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं, जिससे आगे चलकर गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, ऐसे स्वास्थ्य शिविर महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और बीमारियों की समय पर पहचान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिविर में ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया.

इस दौरान विशेषज्ञ महिला चिकित्सकों की टीम द्वारा हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर, शुगर सहित विभिन्न स्त्री रोग संबंधी जांच की गई और निःशुल्क परामर्श दिया गया. साथ ही जरूरतमंद महिलाओं के बीच दवाओं का वितरण किया गया और पोषण एवं स्वच्छता के महत्व के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई. स्वास्थ्य शिविर के आयोजन से महिलाओं में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सकारात्मक संदेश गया और इस पहल की व्यापक सराहना की जा रही है.

रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार

इसे भी पढ़े-Buxar: सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी