नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की बेरहमी से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि शराबी पति ने लोढ़ी से पीट-पीटकर अपनी पत्नी की जान ले ली। मृतका की पहचान सारे थाना क्षेत्र के मौलाना बिगहा गांव निवासी राम जी जमादार की 40 वर्षीय पुत्री कुसुम देवी के रूप में हुई है।
Pyorrhea: से परेशान हैं? इन 10 बातों का रखें खास ध्यान, जानें डॉक्टर की राय
Mahashivratri2026: महाशिवरात्रि पर चारों पहर की पूजा क्यों जरूरी?
परिजनों का आरोप है कि कुसुम देवी का पति शराब का आदी था और नशे की हालत में रोज़ाना मारपीट करता था। परिजनों ने यह भी दावा किया कि करीब 15 से एक माह पहले आरोपी पति ने अपनी मां को भी पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी।
मृतका की भाभी शांति देवी, भाई गणेश कुमार और पुत्री पार्वती कुमारी ने बताया कि घटना के बाद घर से खून लगी लोढ़ी बरामद हुई है, जिससे साफ होता है कि कुसुम देवी की हत्या बेहद बेरहमी से की गई।
मासूमों की परवरिश कौन करेगा?
इस दर्दनाक घटना के बाद मृतका के चार मासूम बच्चे अनाथ हो गए हैं —
पुत्री: पार्वती कुमारी
पुत्र: शिव कुमार
पुत्र: जीवा कुमार
पुत्र: भारत कुमार
परिजनों का कहना है कि बच्चों के दादा पहले ही गुजर चुके हैं, दादी की भी हत्या हो चुकी है और अब मां को भी मार डाला गया। ऐसे में सवाल उठता है कि इन मासूमों की परवरिश कौन करेगा?
परिजनों ने जिला प्रशासन और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है और बच्चों के भरण-पोषण की मांग की है।
वहीं इस पूरे मामले पर रहुई थाना अध्यक्ष ललित ने बताया कि महिला के पति पर पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।


























