रोहतास जिले के डेहरी अनुमंडल में अवैध बालू खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने देर रात अभियान चलाते हुए बालू माफियाओं पर प्रहार किया है। डेहरी एसडीएम निलेश कुमार के नेतृत्व में दलबल के साथ औचक छापेमारी की गई। स्थानीय लोगों के बीच यह चर्चा है कि ऐसे छोटी मछलियों पर दो चार वाहन पकड़ने से क्या होगा? बड़े बालू माफियाओं पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है?
Moradabad: इंस्टाग्राम पर नाम बदल लड़की को फंसाया! लव जिहाद से मचा बवाल
ParentingTips: अगर बच्चा बार-बार दीवार पर पेन चलाए तो क्या करें?
रात्रि विशेष जांच अभियान के दौरान दरिहट थानाक्षेत्र से एक हाईवा और आयरकोठा थाना क्षेत्र से एक हाईवा तथा एक ट्रक कुल तीन भारी वाहनों को जब्त किया गया। ये सभी वाहन बिना वैध चालान के अवैध रूप से बालू परिवहन करते पकड़े गए। कार्रवाई के दौरान कई जगहों पर चालक प्रशासनिक टीम को देखते ही सड़क पर बालू गिराकर वाहन लेकर फरार हो गए। प्रशासन ने सभी जब्त वाहनों को संबंधित विभाग को सूचना देते हुए आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए स्थानीय थाने के सुपुर्द कर दिया है।
एसडीएम साहेब, बड़ी मछलियों पर कार्रवाई कब?
कार्रवाई को लेकर डेहरी एसडीएम निलेश कुमार ने कहा कि अवैध बालू खनन और परिवहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सोमवार की रात विशेष अभियान चलाकर बालू लदे वाहनों की सघन जांच की गई। जिसमें तीन वाहन बिना चालान के पाए गए। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है और आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
सूत्रों के मुताबिक रोहतास जिले के कई बालू घाटों से रात के अंधेरे में बिना चालान बालू का अवैध परिवहन धड़ल्ले से जारी है। जिले में एक भी वैध ट्रैक्टर बालू घाट नहीं होने के बावजूद बड़ी संख्या में ट्रैक्टरों से अवैध खनन और ढुलाई की जा रही है। इस अवैध कारोबार से जहां बालू माफिया मोटी कमाई कर रहे हैं। वहीं सरकार को करोड़ों के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। सवाल यह भी उठ रहा है कि क्या संबंधित विभाग इस खेल से अनजान है या कहीं न कहीं मिलीभगत की बू आ रही है।
फिलहाल SDM की इस अचानक और सख्त कार्रवाई ने साफ संकेत दे दिया है कि डेहरी अनुमंडल में अवैध बालू कारोबार पर अब प्रशासन का शिकंजा और कसने वाला है।
रिपोर्ट:- मिथिलेश कुमार
स्थान:- रोहतास (बिहार) सहारा समय


























