Advertisement

कटिहार : Cyber Fraud उजागर, बैंक प्रबंधक समेत 6 गिरफ्तार

कटिहार में साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार 2.0’ के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। साइबर थाना पुलिस ने करीब 1 करोड़ 71 लाख 93 हजार रुपये के साइबर फ्रॉड मामले का खुलासा करते हुए एक निजी बैंक के प्रबंधक और एक चार्टर्ड अकाउंटेंट समेत कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ChaitraNavratri2026: मां ब्रह्मचारिणी को क्यों पसंद है ये खास भोग!

साइबर डीएसपी रामकृष्ण कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि जांच के दौरान 26 संदिग्ध बैंक खातों की पहचान की गई, जिनमें बीते एक महीने के भीतर भारी रकम का लेन-देन हुआ है। इन खातों का उपयोग संगठित तरीके से साइबर ठगी के लिए किया जा रहा था।

Teenagers और Technology : एक्सपर्ट से जानें 7 सावधानियां ?

गिरफ्तार आरोपियों में निजी बैंक के प्रबंधक कौशल झा और चार्टर्ड अकाउंटेंट निशांत अग्रवाल प्रमुख हैं। इनके अलावा चार अन्य सहयोगियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

डीएसपी ने बताया कि इस गिरोह का नेटवर्क केवल कटिहार तक सीमित नहीं है, बल्कि मामले में सात अन्य राज्यों में भी प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है, जिससे यह अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का मामला प्रतीत होता है।

पुलिस इस पूरे नेटवर्क के अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे की संभावना जताई जा रही है, ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत 26 खातों को चिन्हित कर कार्रवाई की गई है। मामले में 6 लोगों की गिरफ्तारी हुई है और अन्य राज्यों में भी कार्रवाई जारी है।

कटिहार से संवाददाता सुमन शर्मा की रिपोर्ट।