नालंदा जिला अंतर्गत भागन बीघा थाना क्षेत्र के मूसेपुर गांव से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। पति सूरज कुमार की 32 वर्षीय पत्नी ममता देवी गयाजी जिले के सुरेन पहाड़ पर पत्थर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार को महिला का शव 300 फीट ऊँचाई पर बरामद होते ही इलाके में सनसनी फैल गई। PanicAttack: क्यों आता है? जानिए
ममता देवी के पति सूरज कुमार ने 10 दिसंबर को भागन बीघा थाना में अपनी पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि सूरज कुमार ने लिखित आवेदन में कहा था कि वह अपनी पत्नी को मोटरसाइकिल से सोहसराय कंबल बनवाने ले गया था, इसी दौरान 17 नंबर से उसकी पत्नी लापता हो गई। परिजनों व रिश्तेदारों ने भी काफी खोजबीन की लेकिन महिला का कोई पता नहीं चल सका। Diabetes: कब हो जाता है बेहद खतरनाक?
इसी बीच शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि गयाजी जिले के सुरेन पहाड़ पर एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पुष्टि की कि शव ममता देवी का ही है। शव की हालत देखकर यह साफ है कि हत्या बेहद निर्ममता के साथ की गई है—महिला के शरीर पर गंभीर चोटों के निशान और पत्थर से सर को भी कूच दिया गया हैं, और प्रारंभिक जांच में पत्थर से पीट-पीटकर हत्या किए जाने की आशंका मजबूत हो गई है।
थानाध्यक्ष रवि रंजन कुमार ने बताया कि यह मामला अत्यंत संदिग्ध प्रतीत हो रहा है और सभी बिंदुओं पर गहराई से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतका का शव सुरेन पहाड़ पर लगभग 300 फीट ऊपर से बरामद हुआ है। हत्या कहाँ हुई और शव वहाँ कैसे पहुँचा—यह मुख्य जांच का विषय है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
वीरेंद्र कुमार संवाददाता नालंदा

























