Bihar News: बिहार के बाद पश्चिम बंगाल में भी विधानसभा चुनाव होने हैं. चुनावी माहौल को देखते हुए बॉर्डर से सटे राज्यों में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से अलर्ट मोड पर हैं. खासकर कैश मूवमेंट और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है. इसी कड़ी में पटना पुलिस को मंगलवार सुबह एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है.
RelationshipTips: रिलेशन में भी जरूरी है सीमाएं! वरना हो सकता है भावनात्मक नुकसान
मोगलपुरा टिओपी चेकपोस्ट पर चल रहे नियमित वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध मोटरसाइकिल सवारों को रोका. पुलिस को देखकर दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे, जिससे पुलिस को शक हुआ. तत्परता दिखाते हुए चेकपोस्ट पर तैनात पुलिस टीम ने दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया और उनकी तलाशी ली. तलाशी के दौरान उनके पास से करीब 32 लाख रुपये नकद बरामद किए गए. इस पूरे मामले में पश्चिम बंगाल कनेक्शन भी सामने आया है.
32 लाख रुपये कैश बरामद
पटना सिटी डीएसपी डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे पटना शहर में संवेदनशील इलाकों में विशेष चेकपोस्ट बनाए गए हैं. इसी क्रम में मोगलपुरा टिओपी के समीप वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था. उसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति चेकपोस्ट को देखकर अचानक रफ्तार बढ़ाकर भागने लगे. पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया.
Cyberbullying : क्या करें अगर आप शिकार हों? वकील से यहां समाधान जानें
डीएसपी ने आगे बताया कि तलाशी के दौरान उनके पास से 32 लाख रुपये कैश बरामद हुए. प्रारंभिक पूछताछ में संदिग्धों ने दावा किया कि यह रकम किसी कंपनी की है. पूछताछ में एक व्यक्ति ने बताया कि वह इस नकदी को पश्चिम बंगाल के वर्धमान शहर ले जा रहा था. हालांकि अभी तक इस रकम से जुड़े वैध दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखाए गए हैं.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है. यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम किस उद्देश्य से और किसके इशारे पर एक राज्य से दूसरे राज्य ले जाई जा रही थी. पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है और दोनों संदिग्धों से लगातार पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है.


























