शिवहर जिले ने इस बार एक ऐसा अनोखा और ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है, जिसकी चर्चा पूरे बिहार में हो रही है। जिले के चारो शीर्ष पद—सांसद, विधायक,एमएलसी और जिला पदाधिकारी एक साथ महिलाओं के हाथों में हैं। यह स्थिति न सिर्फ बिहार में पहली बार बनी है, बल्कि महिला नेतृत्व का यह मजबूत मॉडल पूरे देश के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण माना जा रहा है। UP BJP President: B L Verma तय, जानिए इनकी जाति और इनकी ताकत?
शिवहर में लोकसभा का प्रतिनिधित्व सांसद लवली आनंद कर रही हैं. एमएलसी रेखा कुमारी है तो वहीं शिवहर विधानसभा में पहली बार निर्वाचित होकर पहुँचीं डॉ. श्वेता गुप्ता ने जिले को नई राजनीतिक पहचान दी है। इसके साथ ही शिवहर के प्रथम महिला जिलाधिकारी के रूप में प्रतिभा रानी की पदस्थापना प्रशासनिक क्षेत्र में नई ऊर्जा और पारदर्शिता लेकर आई है। चारो स्तरों पर महिलाओं की यह कमान जिले के लिए ऐतिहासिक है। Winter में माइग्रेन से बचने का सबसे आसान उपाय—डॉक्टरों ने क्या बताया
इस अनोखे संयोजन से आम लोगों में विकास को लेकर नई उम्मीदें जगी हैं। स्थानीय नागरिकों का मानना है कि महिला नेतृत्व के आने से जिले में कार्य संस्कृति बदली है। प्रशासनिक स्तर पर पारदर्शिता बढ़ेगी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आई है और जनसुनवाई अधिक संवेदनशील हुई है। ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के कारण जिले का प्रशासनिक ढांचा मजबूत हुआ है। नियमित बैठकों, फील्ड विज़िट और जनता के साथ सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान में तेजी आई है। शिवहर के लोग उम्मीद जता रहे हैं कि यह महिला नेतृत्व आने वाले समय में जिले को नई ऊँचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएगा।
रिपोर्ट- अजय मिलन

























