Advertisement

Bihar Election : JDU की नई लिस्ट जारी! बाहुबली, मंत्री और महिलाओं का महासंग्राम – कौन मारेगा जीत की बाज़ी?

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने बुधवार को 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में चार बाहुबली, चार महिलाएं, छह मंत्री और दस अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं. इसके अलावा चिराग पासवान के दावे वाली पांच सीटों पर भी JDU ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं.

Bihar Election : सम्राट की वापसी या सोनी का पलटवार? शेखपुरा में जनता का फैसला तय करेगा इतिहास!

JDU ने बाहुबली नेताओं पर विशेष भरोसा जताया है. मोकामा से अनंत सिंह, एकमा से धुमल सिंह, कुचायकोट से अमरेंद्र पांडे और मांझी से प्रभुनाथ सिंह के बेटे रणधीर सिंह को टिकट दिया गया है. इन नेताओं को क्षेत्रीय प्रभाव और मजबूत वोट बैंक के आधार पर चुना गया है.

Bihar Election : शहाबुद्दीन की विरासत अब बेटे ओसामा के हाथ! रघुनाथपुर से मिला राजद का टिकट, राबड़ी आवास से तेजस्वी संग हुई एंट्री!

छोटे विवादों के बावजूद छह मंत्रियों को भी फिर से मैदान में उतारा गया है. मंत्री विजय चौधरी की जगह उनके बेटे के चुनाव की चर्चा थी, लेकिन पार्टी ने भरोसा जताते हुए खुद मंत्री को उम्मीदवार बनाया. इसके अलावा मंत्री श्रवण कुमार, मदन सहनी, महेश्वर हजारी और सुनील कुमार को भी टिकट मिला है.

Bihar Election : AAP ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची: 48 नए चेहरों को मौका, अब तक 59 प्रत्याशी घोषित!

JDU ने उन पांच सीटों पर भी उम्मीदवार उतारे हैं, जिन्हें चिराग पासवान का प्रभाव माना जाता है. इन सीटों में सोनबरसा, अलौली, राजगीर, एकमा और मोरबा शामिल हैं. पार्टी का उद्देश्य इन इलाकों में अपनी पकड़ मजबूत करना और LJP के प्रभाव को चुनौती देना है.

Bihar Election : परिवारवाद पर फुल स्टॉप या नई शुरुआत? मांझी ने बहू और समधन दोनों को थमाया टिकट!

पिछले चुनाव 2020 में JDU ने 43 सीटें जीतकर RJD और BJP के बाद तीसरा स्थान हासिल किया था. उस चुनाव में NDA में JDU और BJP ने पहली बार एक साथ चुनाव लड़ा. महागठबंधन में RJD, कांग्रेस और वाम दल शामिल थे, जबकि VIP और HAM गठबंधन से अलग हो गए थे. CPI(ML) ने 19 में से 12 सीटें जीतकर अच्छा प्रदर्शन किया. विशेष रूप से कृष्ण मुरारी शरण उर्फ प्रेम मुखिया को 12 वोटों के अंतर से जीतने के बाद फिर से हिलसा से टिकट दिया गया.

Bihar Election : जेल से नामांकन? जानिए कैसे डिकेश सिंह ने मनेर सीट पर हलचल मचा दी!

2025 के चुनाव में JDU ने नीतीश कुमार को अपना मुख्य चेहरा बनाए रखा है. उनका नारा है: “2025 से 2030, फिर से नीतीश.” NDA में BJP, LJP(R) और HAM ने नीतीश के नेतृत्व में चुनाव लड़ने की सहमति दी है. JDU 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. बाहुबली उम्मीदवारों और मंत्रियों की ताकत पार्टी को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में फायदा दिलाने की संभावना है.

Bihar Election : जहानाबाद में अरुण कुमार की घर वापसी, महागठबंधन पर किया कटाक्ष!

इस लिस्ट में चार महिलाओं और दस अनुसूचित जाति के उम्मीदवार शामिल हैं. यह JDU की सामाजिक समावेशन नीति को दर्शाता है और चुनावी रणनीति के तहत मजबूत किया गया है.

Bihar Election : मैथिली ठाकुर बीजेपी में शामिल… क्या अलीनगर से लड़ेंगी चुनाव?

विशेषज्ञ मानते हैं कि इस बार चुनाव में वोटर जुटाव निर्णायक भूमिका निभाएगा. NDA की एकजुटता और नीतीश कुमार का चेहरा इस चुनाव में निर्णायक साबित होगा. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में JDU का प्रदर्शन राज्य की राजनीतिक दिशा तय कर सकता है.

चिराग के दावे वाली चार सीटें जिस पर JDU ने उतारे उम्मीदवार

सोनबरसा से रत्नेश सदा
मोरवा से विद्यासागर निषाद
एकमा से धूमल सिंह
राजगीर से कौशल किशोर

जेडीयू उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 57 नाम शामिल

आलमनगर – नरेंद्र नारायण यादव
बिहारीगंज – निरंजन कुमार मेहता
सिंघेश्वर (अ.जा.) – रमेश ऋषिदेव
मधेपुरा – कविता साहा
सोनबरसा (अ.जा.) – रत्नेश सादा
महिषी – गुंजेश्वर साह

कुशेश्वरस्थान (अ.जा.) – अतिरेक कुमार
बेनीपुर – विनय कुमार चौधरी
दरभंगा ग्रामीण – ईश्वर मंडल
बहादुरपुर – मदन सहनी
गयघाट – कोमल सिंह

मीनापुर – अजय कुशवाहा
सकरा (अ.जा.) – आदित्य कुमार
कांटी – ई० अजीत कुमार
कुचायकोट – अमरेंद्र कुमार पांडेय
भोरै (अ.जा.) – सुनील कुमार
हथुआ – रामसेवक सिंह
बरोली – मंजीत सिंह
जीरादेई – भीष्म कुशवाहा
रघुनाथपुर – विकास कुमार सिंह उर्फ़ जीशु सिंह

बजहरिया – इन्द्रदेव पटेल
महाराजगंज – हेम नारायण साह
एकमा – धूमल सिंह
मॉड़ी – रणधीर सिंह

परसा – छोटे लाल राय
वैशाली – सिद्धार्थ पटेल
राजापाकर (अ.जा.) – महेन्द्र राम
मेहनार – उमेश सिंह कुशवाहा

कल्याणपुर (अ.जा.) – महेश्वर हजारी
वारिसनगर – डॉ० मांजरीक मृगाल
समस्तीपुर – अश्वमेध देवी
मोरवा – विद्यासागर सिंह निशाद

सरायराजन – विजय कुमार चौधरी
विभूतिपुर – रवीना कुशवाहा
हसनपुर – राज कुमार राय
चेरिया बरियारपुर – अभिषेक कुमार

मटिहानी – राजकुमार सिंह
अलोली (अ.जा.) – रामचंद्र सदा
खगड़िया – बल्लू मंडल
बेलदौर – पन्ना लाल पटेल

जमालपुर – नचिकेता मंडल
सूर्यगढ़ा – रामानन्द मंडल
शेखपुरा – रणधीर कुमार सोनी
बरबीघा – डॉ० कुमार पुष्पज्य

अस्थावाँ – जितेन्द्र कुमार
राजगीर (अ.जा.) – कौशल किशोर
इस्लामपुर – रूहेल रंजन
हिलसा – कृष्ण मुरारी शरण उर्फ़ प्रेम मुखिया
नालंदा – श्रवण कुमार

हरणौत – हरिनारायण सिंह
मोका­मा – अनंत सिंह
फुलवारी (अ.जा.) – श्याम रजक
मसौढ़ी (अ.जा.) – अरुण मांझी

संदेश – राधा चरण साह
जगदीशपुर – भगवान सिंह कुशवाहा
डुमरांव – राहुल सिंह
राजपुर (अ.जा.) – संतोष कुमार निराला