कोईलवर (भोजपुर)। अवैध बालू कारोबार पर भोजपुर प्रशासन का सोमवार देर रात 11 बजे शुरू हुआ छापामारी अभियान भोर 5 बजे तक चलता रहा, जिसमें पुलिस–प्रशासन की संयुक्त टीम ने बालू से लदे 09 ट्रैक्टर–ट्रॉली कब्जे में ले लिए।
इंदिरापुरम: ‘उगाही वाले अफसरों’ की मेहरबानी से ‘मौत के मुंह’ में हजारों लोग!
सूत्रों के मुताबिक बालू माफिया को भनक तक नहीं लगने दी गई। सटीक गुप्त सूचना के आधार पर सलेमपुर, सारीपुर, विशुनपुर और जोकटा में दबिश दी गई।
DM और SP के निर्देश पर बना विशेष ऑपरेशन दल
अभियान जिला पदाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाया गया। छापेमारी दस्ता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, खनन विकास पदाधिकारी, खनन निरीक्षक, कोईलवर, चांदी व संदेश थाना पुलिस, QRT, SOG और SAP जवानों से लैस था। पूरी कार्रवाई की मॉनिटरिंग अधिकारी स्वयं कर रहे थे।
शादी के 5–7 साल बाद लड़ाई ज्यादा होती है? इस ‘लव हैक’ से सब ठीक!
माफिया रडार पर, FIR दर्ज
जप्त सभी ट्रैक्टर–ट्रॉली के खिलाफ चांदी थाना में FIR दर्ज कर दी गई है। प्रशासन अब ढुलाई में संलिप्त सिंडिकेट, फाइनेंसर, वाहन मालिक और बालू तस्करों की पहचान में जुट गया है। कड़ी कानूनी कार्रवाई और आर्थिक दंड की तैयारी शुरू हो गई है।
























