आरा । पिछले दिनों 18 जनवरी को विश्व पुस्तक मेला में सर्वभाषा ट्रस्ट एवं चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह स्मृति संस्थान, आरा (बिहार) द्वारा वर्ष 2025 एवं 2026 के लिए चौधरी कन्हैया प्रसाद सिंह साहित्य सृजन सम्मान से भोजपुरी के दो प्रतिष्ठित साहित्यकार, संतोष पटेल और जयशंकर प्रसाद द्विवेदी को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें भोजपुरी भाषा, साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय साहित्यिक योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान वर्ष 2024 में प्रारंभ हुआ था। उक्त वर्ष हिन्दी – भोजपुरी के वरिष्ठ रचनाकार श्री चंद्रेश्वर और हरेराम पाठक को दिया गया था।
‘जय हो’ किसका गाना? AR रहमान Vs सुखविंदर विवाद पर राम गोपाल वर्मा की एंट्री
‘बॉर्डर 2’ की रिलीज पर सुनील शेट्टी ने बेटे अहान के लिए लिखा भावुक संदेश
इस वर्ष सम्मान राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी) के संपादक एवं साहित्यकार ललित लालित्य तथा सर्व भाषा ट्रस्ट के समन्वयक एवं कवि केशव मोहन पांडे के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया। संस्था ने दोनों साहित्यकारों को सम्मान पत्र, प्रतीक चिह्न,अंग वस्त्र और सम्मान राशि में 5100/- प्रदान किया। यह समारोह 18 जनवरी 2026 को विश्व पुस्तक मेला, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान संपन्न हुआ।
इस अवसर पर ललित लालित्य ने कहा कि राष्ट्रीय पुस्तक न्यास द्वारा भोजपुरी अनुवाद के क्षेत्र में भी कार्य किया जा रहा है, अतः यह सम्मान निश्चित रूप से भोजपुरी भाषा के विकास और विस्तार में सार्थक सिद्ध होगा।
सम्मान प्राप्त करते हुए संतोष पटेल ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि भोजपुरी भाषा का सम्मान है, और उन्होंने इसे भोजपुरी जन-जागरण अभियान से जुड़े सभी साथियों को समर्पित किया।
वहीं जयशंकर प्रसाद द्विवेदी ने अपने वक्तव्य में कहा कि यह सम्मान भोजपुरी साहित्य की समृद्ध परंपरा का सम्मान है, जिसे वे भोजपुरी साहित्य सरिता की पूरी टीम को समर्पित करते हैं।
कार्यक्रम में साहित्य, भाषा और संस्कृति से जुड़े अनेक गणमान्य लेखक, संपादक एवं पाठक उपस्थित रहे।
ओ पी पाण्डेय/ आरा, सहारा समय

























