मोकामा : बिहार के मोकामा से एक रूह काप देने वाली घटना सामने आई है, जिसने महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मोकामा थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने सरेआम एक ब्यूटी पार्लर संचालिका पर तेजाब (एसिड) फेंक कर सनसनी फैला दी है।
कैसे हुई वारदात
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला रोज की तरह अपना पार्लर बंद कर घर लौट रही थी। इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे दो बाइक सवारी युवकों ने उसे रास्ते में रोका और अचानक उसके चेहरे पर एसिड फेंक दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। एसिड गिरते ही महिला दर्द से चीखने चिल्लाने लगी और सड़क पर गिर पड़ी। तेजाब के हमले से महिला का चेहरा और शरीर का ऊपरी हिस्सा बुरी तरह झुलस गया है।
अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पीड़िता को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉक्टर के मुताबिक, महिला की हालत गंभीर बनी हुई है और उसे विशेष निगरानी में रखा गया है।
पुलिस जांच में जुटी, सीसीटीवी कंगाल जा रहे
सूचना मिलते ही मोकामा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कंगाल ने के साथ-साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में पुरानी रंजिश या व्यक्तिगत दुश्मनी की आशंका भी बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है।
इलाके में दहशत और आक्रोश
इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा पीड़ित को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। यह घटना एक बार फिर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करती है।
यह भी पढ़ें – http://Christmas2025: क्रिसमस पर गर्लफ्रेंड को खुश करना है? गिफ्ट में दें ये 5 चीजें!


























