Advertisement

Politics : बोगो सिंह का बड़ा बागी कदम!

बेगूसराय : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मटिहानी विधानसभा क्षेत्र से चार बार के जदयू विधायक रहे नरेंद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने अब राजद का दामन थाम लिया है. अपने आवास पर प्रेस वार्ता में बोगो सिंह ने कहा कि उनका सिर्फ एक ही उद्देश्य है – तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाना और महागठबंधन के लिए बेगूसराय की सातों सीटें जीतना.

Bhagalpur : मणिपुर से बिहार तक… ब्राउन सुगर का काला सौदा!

बोगो सिंह ने स्पष्ट किया कि मटिहानी से चुनाव लड़ने का फैसला पार्टी की आला कमान करेगी. उन्होंने जदयू छोड़ने की वजह बताते हुए कहा कि 2020 के विधानसभा चुनाव में उन्हें केवल 333 वोटों से हार मिली, लेकिन एनडीए या जदयू ने उनके सवालों पर कभी ध्यान नहीं दिया.

Politics : क्या वाकई राहुल से डर गई है मोदी सरकार?

बोगो सिंह की राजनीतिक यात्रा विवादित और बहुचर्चित रही है. वर्ष 2005 में उन्होंने निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल की थी और बाद में जदयू के समर्थन से दोबारा जीत हासिल की. इसके बाद 2010 और 2015 में जदयू के टिकट पर मटिहानी से विधायक बने. 2020 में लोजपा उम्मीदवार राजकुमार सिंह से हारने के बाद उनका जदयू से नाराज़गी बढ़ी.

Begusarai : गड्ढे में पलटी जवानों से भरी बस – चीख पुकार से गूंजा इलाका!

राजद में शामिल होने का कारण साफ है. 2020 के बाद लोजपा के राजकुमार सिंह जदयू में शामिल हो गए, जिससे बोगो सिंह की राजनीतिक महत्वाकांक्षा प्रभावित हुई. इसके अलावा, 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में खुलकर प्रचार किया था. अब तेजस्वी यादव से मुलाकात के बाद उनका राजद में शामिल होना निश्चित हो गया है.

Gaya : जनता को गुमराह करने निकली यात्रा… डिप्टी सीएम ने राहुल गांधी को बताया गुंडा!

बोगो सिंह की इस छलांग से बेगूसराय में जदयू को बड़ा झटका लगा है और राजनीतिक माहौल 2025 विधानसभा चुनाव से पहले और गर्म हो गया है.

रंजीत सम्राट, चैनल हेड, सहारा समय बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *