लखीसराय : ज्ञान और संस्कृति के प्रतीक श्री जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय, बड़हिया के शताब्दी वर्ष समापन समारोह का आयोजन भव्य रूप से हुआ. इस ऐतिहासिक अवसर पर स्मारिका “शताब्दी दर्पण” का लोकार्पण बिहार के महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से किया.
Bihar : धर्म पूछकर युवक की पिटाई…गरमाई राजनीति!
समारोह स्थल पर पहुंचने पर राज्यपाल का स्वागत उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार तथा कार्यकर्ताओं और नगरवासियों ने किया.पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला.
Lakhisarai : डिप्टी सीएम साहब! गढ़ तो संभल नहीं रहा… बिहार कैसे संभालेंगे?
अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जगदम्बा हिंदी पुस्तकालय मात्र किताबों का संग्रहालय नहीं, बल्कि ज्ञान, विचार और संस्कृति का जीवंत केंद्र है.यहां से मिली शिक्षा और संस्कार ने अनगिनत युवाओं को नई दिशा दी है.उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में भी ऐसे पुस्तकालय हमें भाषा, साहित्य और परंपरा से जोड़ते हैं और समाज को आत्मबल प्रदान करते हैं.
Jamui : खोया मोबाइल, मिला मुस्कुराता चेहरा!
महामहिम राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि लखीसराय की यह ऐतिहासिक धरती उन्हें गर्व और संतोष का अनुभव कराती है.उन्होंने पुस्तकालय को बिहार की शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में “मील का पत्थर” बताया और कहा कि यह आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देता रहेगा.
Bagha : खाद की जगह लाठी… यही है बिहार सरकार की नीति?
समारोह के बाद राज्यपाल और उपमुख्यमंत्री ने पुस्तकालय का अवलोकन किया और यहां की समृद्ध विरासत को नजदीक से जाना.इस मौके पर भाजपा जिला नेतृत्व, कार्यकर्ता, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे.

कृष्णदेव प्रसाद यादव – लखीसराय
Leave a Reply