Advertisement

कुशीनगर फायरब्रिगेड की लापरवाही: आग बुझाने उपकरण ठीक करने में व्यस्त, गोदाम राख!

ब्रेकिंग: ‘आग लगने पर कुआं खोदने’ वाली कहावत चरितार्थ! फायरब्रिगेड की लापरवाही से कुशीनगर गोदाम राख

कुशीनगर। पडरौना शहर के बीचोंबीच होटल शिव राम पैलेस के पीछे बने गोदाम में भीषण आग लग गई। टायर और प्लास्टिक सामान से भरे गोदाम में आग ने विकराल रूप ले लिया, लेकिन फायरब्रिगेड की लचर व्यवस्था ने करोड़ों का नुकसान कर दिया।

घटना का पूरा विवरण

आग लगने की सूचना मिलने के 45 मिनट बाद फायरब्रिगेड की एक दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची। कर्मचारियों ने 15 मिनट तक उपकरण ठीक करने में उड़ा दिए। दमकल में फटी पाइपें, आधी टंकी पानी और कम प्रेशर ने आग बुझाने में बाधा डाली। बगल के होटल श्याम इन के फायर सिस्टम से पानी लेकर जैसे-तैसे काम चला।

3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और अतिरिक्त दमकल गाड़ियों के पहुंचने पर आग पर काबू पाया गया। तब तक गोदाम पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। शहर के व्यापारियों को करोड़ों का नुकसान हुआ। देर रात तक राहत कार्य चला।

अधिकारियों की लापरवाही पर सवाल

एफएसओ से पूछने पर उन्हें आग लगने का समय तक पता नहीं था। फायर सेफ्टी सिस्टम में किसी कमी को उन्होंने स्वीकार नहीं किया। सवाल उठ रहा है कि क्या विभाग केवल सर्टिफिकेट बांटने तक सीमित है या आपदा में जान-माल की रक्षा भी उसका दायित्व है?