T20 World Cup 2026 Super-8 Schedule: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 अब रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है। ग्रुप स्टेज खत्म होने के बाद सुपर-8 राउंड की तस्वीर साफ हो गई है, जहां आठ टीमें दो ग्रुप में बांटकर सेमीफाइनल की जंग लड़ेंगी। इस राउंड में कुल 12 मैच नौ दिनों में खेले जाएंगे और चार टीमों का सफर यहीं खत्म हो जाएगा।
सुपर-8 में पहुंची टीमें और ग्रुप
सुपर-8 चरण में आठ टीमों को दो ग्रुप में रखा गया है —
ग्रुप-1:
- भारत
- दक्षिण अफ्रीका
- वेस्टइंडीज
- जिम्बाब्वे
ग्रुप-2:
- न्यूजीलैंड
- इंग्लैंड
- श्रीलंका
- पाकिस्तान
हर टीम अपने ग्रुप की बाकी तीन टीमों से एक-एक मैच खेलेगी और शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
सुपर-8 मैच कब से शुरू होंगे
- सुपर-8 मुकाबले 21 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक खेले जाएंगे।
- कुल 12 मैच नौ दिनों में होंगे।
- कुछ दिनों में एक मैच, जबकि 22, 26 फरवरी और 1 मार्च को डबल हेडर होगा।
- शाम वाले मैच भारतीय समयानुसार 7 बजे, जबकि दिन के मैच 3 बजे शुरू होंगे।
पूरा सुपर-8 मैच शेड्यूल (IST)
21 फरवरी:
- न्यूजीलैंड vs पाकिस्तान — कोलंबो — 7:00 PM
22 फरवरी:
- इंग्लैंड vs श्रीलंका — पल्लेकेले — 3:00 PM
- भारत vs दक्षिण अफ्रीका — अहमदाबाद — 7:00 PM
23 फरवरी:
- जिम्बाब्वे vs वेस्टइंडीज — मुंबई — 7:00 PM
24 फरवरी:
- इंग्लैंड vs पाकिस्तान — पल्लेकेले — 7:00 PM
25 फरवरी:
- न्यूजीलैंड vs श्रीलंका — कोलंबो — 7:00 PM
26 फरवरी:
- वेस्टइंडीज vs दक्षिण अफ्रीका — अहमदाबाद — 3:00 PM
- भारत vs जिम्बाब्वे — चेन्नई — 7:00 PM
27 फरवरी:
- इंग्लैंड vs न्यूजीलैंड — कोलंबो — 7:00 PM
28 फरवरी:
- पाकिस्तान vs श्रीलंका — पल्लेकेले — 7:00 PM
1 मार्च:
- जिम्बाब्वे vs दक्षिण अफ्रीका — दिल्ली — 3:00 PM
- India vs वेस्टइंडीज — कोलकाता — 7:00 PM
किन शहरों में होंगे मैच
सुपर-8 मुकाबले भारत और श्रीलंका के सात शहरों में होंगे:
- भारत: अहमदाबाद, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली, कोलकाता
- श्रीलंका: कोलंबो, पल्लेकेले
सेमीफाइनल की रेस कैसे तय होगी
- हर टीम तीन मैच खेलेगी।
- ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी।
- नेट रन रेट (NRR) भी अहम भूमिका निभा सकता है।
- बाकी चार टीमों का टूर्नामेंट यहीं खत्म हो जाएगा।
इस राउंड पर खास नजर क्यों
- जिम्बाब्वे ने ऑस्ट्रेलिया को बाहर कर बड़ा उलटफेर किया।
- भारत, दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज जैसे मजबूत टीमों के बीच कड़ी टक्कर की उम्मीद है।
- ग्रुप-2 में इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के मुकाबले बेहद रोमांचक हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें – Sourav Ganguly बायोपिक में राजकुमार राव, लंदन-कोलकाता में होगी शूटिंग – बड़ा अपडेट


























