IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले के बाद एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस Viral Video में दावा किया जा रहा है कि हार के बाद कुछ पाकिस्तानी खिलाड़ी भारतीय टीम से हाथ मिलाने का इंतजार करते नजर आए। हालांकि पूरा मामला अब बहस का विषय बन गया है, क्योंकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
भारत की शानदार जीत
कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से हराया। मैच में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और एक बार फिर चिर प्रतिद्वंद्वी पर दबदबा कायम रहा।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
मैच खत्म होने के बाद वायरल वीडियो में पाकिस्तान के खिलाड़ी शाहीन अफरीदी और उस्मान तारिक भारतीय खिलाड़ियों की ओर देखते नजर आए। सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि वे हाथ मिलाने के लिए रुके थे, लेकिन भारतीय टीम अपने जश्न में व्यस्त रही और बाद में पाक खिलाड़ी लौट गए। हालांकि यह साफ नहीं है कि वे सच में हैंडशेक का इंतजार कर रहे थे या किसी और कारण से वहां रुके थे।
‘नो-हैंडशेक’ नीति क्या है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत ने पिछले साल एशिया कप के बाद पाकिस्तान के खिलाफ ‘नो-हैंडशेक’ नीति अपनाई हुई है और इसी वजह से खिलाड़ियों ने मैच के बाद भी हाथ नहीं मिलाया। यह रुख राजनीतिक-सुरक्षा हालात के चलते लिया गया बताया जाता है।
मैच के दौरान भी दिखा यही रुख
- टॉस के समय भी भारतीय कप्तान ने पाक कप्तान से हाथ नहीं मिलाया।
- मैच खत्म होने के बाद भी दोनों टीमों के बीच पारंपरिक हैंडशेक नहीं हुआ।
- इससे पहले भी एशिया कप मुकाबलों में यही रुख देखने को मिला था।
क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि भारत-पाकिस्तान मैच हमेशा भावनात्मक और राजनीतिक रंग लिए होते हैं। ऐसे में इस तरह के घटनाक्रम भविष्य के मुकाबलों में भी चर्चा का विषय बने रह सकते हैं।
यह भी पढ़ें – T20 WORLD CUO 2026: Sri Lanka की जीत से Australia बाहर? बिगड़ा Super-8 का गणित


























