ParentingTips: आज के डिजिटल दौर में बच्चों का मोबाइल की ओर आकर्षित होना आम बात है. ऑनलाइन क्लास, गेम्स और वीडियो के कारण बच्चों का स्क्रीन टाइम लगातार बढ़ रहा है, लेकिन जब बच्चा जरूरत से ज्यादा मोबाइल देखने लगे और बिना मोबाइल के चिड़चिड़ा हो जाए, तो यह चिंता का विषय बन जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते सही कदम उठाए जाएं तो मोबाइल की आदत को नियंत्रित किया जा सकता है. आइए जानते हैं 3 असरदार उपाय, जो बच्चों की मोबाइल की लत को कम करने में मदद कर सकते हैं.
JealousyInRelationship: रिश्तों में जलन क्यों आती है? जानिए
ये 3 असरदार उपाय
1. तय करें स्क्रीन टाइम का नियम
सबसे पहले घर में मोबाइल इस्तेमाल का एक स्पष्ट नियम बनाएं, रोजाना कितने घंटे मोबाइल चलेगा, यह पहले से तय करें, पढ़ाई और मनोरंजन के लिए अलग समय निर्धारित करें, सोने से कम से कम 1 घंटा पहले मोबाइल बंद कर दें.
ध्यान रखें: नियम माता-पिता भी फॉलो करें, क्योंकि बच्चे वही सीखते हैं जो वे देखते हैं.
2. वैकल्पिक गतिविधियों में लगाएं ध्यान
बच्चों का ध्यान मोबाइल से हटाने के लिए उन्हें नई और रोचक गतिविधियों में शामिल करें, आउटडोर गेम्स (क्रिकेट, फुटबॉल, साइकिलिंग) ड्राइंग, पेंटिंग या म्यूजिक, किताब पढ़ने की आदत, जब बच्चे को मोबाइल से ज्यादा मजेदार विकल्प मिलेंगे, तो उसका स्क्रीन टाइम अपने आप कम होगा.
3. बच्चों से खुलकर बातचीत करें
डांटने या मोबाइल छीनने की बजाय बच्चों से प्यार से बात करें, उन्हें समझाएं कि ज्यादा मोबाइल देखने से आंखों और दिमाग पर असर पड़ता है, स्क्रीन टाइम के नुकसान के बारे में उदाहरण देकर बताएं, परिवार के साथ समय बिताने की आदत डालें.
यह भी पढ़े-Jaya Bachchan को आया गुस्सा, Amitabh Bachchan ने भी जताई नाराज़गी – जानिए पूरा मामला
























