Winter Travel With Partner: सर्दियों का मौसम रोमांस, सुकून और घूमने-फिरने के लिए सबसे बेहतरीन माना जाता है। ठंडी हवा, हल्की धूप और पहाड़ों की खूबसूरती या समुद्र की शांति, इन सबका मजा पार्टनर के साथ दोगुना हो जाता है.अगर आप भी इस सर्दी अपने पार्टनर के साथ यादगार ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 जगहें आपकी लिस्ट में जरूर होनी चाहिए.
Rohtas : कड़ाके की ठण्ड प्रशासन अलर्ट! कंबल, अलाव व जरूरतमंदो को राहत
ये 5 जगहें देख लो
मनाली, हिमाचल प्रदेश
बर्फ से ढके पहाड़, देवदार के जंगल और ठंडी हवाएं, मनाली कपल्स के लिए परफेक्ट विंटर डेस्टिनेशन है, यहां आप सोलांग वैली में स्नो एक्टिविटीज, कैफे होपिंग और रोमांटिक वॉक का मज़ा ले सकते हैं.
मसूरी, उत्तराखंड
“पहाड़ों की रानी” मसूरी सर्दियों में और भी खूबसूरत हो जाती है, मॉल रोड पर घूमना, केम्प्टी फॉल्स देखना और बादलों के बीच समय बिताना कपल्स के लिए यादगार अनुभव बन जाता है.
जयपुर, राजस्थान
अगर आप ठंड में पहाड़ नहीं बल्कि शाही अंदाज पसंद करते हैं, तो जयपुर बेहतरीन विकल्प है. आमेर किला, हवा महल और लोकल मार्केट्स के साथ-साथ यहां का रॉयल फील कपल्स को खास एहसास देता है.
उदयपुर, राजस्थान
झीलों का शहर उदयपुर सर्दियों में बेहद रोमांटिक लगता है, पिछोला झील में बोटिंग, सिटी पैलेस और सनसेट व्यू कपल्स के लिए परफेक्ट रोमांटिक मोमेंट्स देते हैं.
गोवा
जो कपल्स ठंड से बचकर बीच और पार्टी का मज़ा लेना चाहते हैं, उनके लिए गोवा बेस्ट है. बीच वॉक, सनसेट, कैफे और नाइटलाइफ सर्दियों में गोवा को और भी खास बना देते हैं.
ट्रैवल टिप्स
सर्दियों में होटल और फ्लाइट पहले से बुक करें, पहाड़ी इलाकों में गर्म कपड़े ज़रूर साथ रखें, ट्रिप को यादगार बनाने के लिए फोटोज और वीडियोज कैप्चर करें.
ये भी पढ़े-LoveTips: प्यार में पड़ने से पहले इन 8 डेट्स पर जाना है जरूरी


























