Advertisement

FirstHoli: नई शादी के बाद पहली होली मायके में आखिर क्यों?

FirstHoli

First Holi after marriage: भारतीय परंपराओं में शादी के बाद पहली होली को बेहद खास माना जाता है, कई राज्यों में यह रिवाज है कि नई दुल्हन अपनी पहली होली मायके में मनाती है. हालांकि हर परिवार में नियम अलग हो सकते हैं, लेकिन इस परंपरा के पीछे धार्मिक सामाजिक और भावनात्मक कारण बताए जाते हैं, आइए जानते हैं आखिर क्यों नई शादी के बाद पहली होली मायके में मनाई जाती है.

RelationshipTips: शादी से भाग रही है Gen Z? जानिए वजह

भावनात्मक जुड़ाव और अपनापन
शादी के बाद लड़की एक नए घर और नए माहौल में जाती है, पहली होली मायके में मनाने से उसे अपने माता-पिता और परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है, यह उसके लिए भावनात्मक सहारा भी होता है.

परंपरा और मान्यता
कई जगहों पर माना जाता है कि विवाह के बाद पहला बड़ा त्योहार मायके में मनाना शुभ होता है, होली खुशियों और नए जीवन की शुरुआत का प्रतीक है, इसलिए इसे मायके में मनाने की परंपरा चली आ रही है.

‘पहली होली’ का खास महत्व
पहली होली पर मायके से बेटी और दामाद को कपड़े, मिठाई और उपहार दिए जाते हैं, इसे रिश्तों को मजबूत करने का अवसर माना जाता है.

सामाजिक कारण
पहले के समय में शादी के बाद लड़की को तुरंत नई जिम्मेदारियां निभानी पड़ती थीं, ऐसे में पहली होली मायके में मनाना उसके लिए खुशी और आराम का मौका होता था.

क्या यह नियम जरूरी है?
धर्मग्रंथों में ऐसा कोई सख्त नियम नहीं मिलता कि पहली होली ससुराल में नहीं मनाई जा सकती, यह अधिकतर परंपरा और सामाजिक रीति-रिवाज पर आधारित है, आजकल कई परिवार आपसी सहमति से फैसला लेते हैं.

इसे भी पढ़े-RelationshipTips: शादी से भाग रही है Gen Z? जानिए वजह