Advertisement

ChildCare: आपका बच्चा आपकी बात क्यों नहीं मानता? ये गलती हो सकती है वजह!

ChildCare

Parenting Tips: अक्सर माता-पिता शिकायत करते हैं कि उनका बच्चा उनकी बात नहीं मानता. कई बार हम इसे बच्चे की जिद या शरारत समझ लेते हैं, लेकिन असल में इसके पीछे हमारी ही कुछ गलतियां हो सकती हैं. अगर सही तरीके से समझा जाए, तो बच्चे का व्यवहार आसानी से सुधारा जा सकता है.

Height Increase: कम हाइट से परेशान? बच्चों के लिए ये योगासन हैं बेस्ट

ये गलती हो सकती है वजह

बार-बार डांटना या चिल्लाना: अगर आप हर छोटी बात पर बच्चे को डांटते हैं, तो वह आपकी बातों को नजरअंदाज करना सीख जाता है. बच्चे को समझाने का शांत और सकारात्मक तरीका अपनाएं.

प्यार और ध्यान की कमी: बच्चों को सिर्फ निर्देश नहीं, बल्कि प्यार और समय भी चाहिए होता है. अगर उन्हें आपका समय और स्नेह नहीं मिलता, तो वे आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेते.

ज्यादा सख्ती या कंट्रोल: बहुत ज्यादा सख्ती या हर चीज पर कंट्रोल करने से बच्चा विद्रोही (rebellious) हो सकता है, उन्हें अपनी छोटी-छोटी फैसले लेने की आजादी दें.

खुद गलत उदाहरण देना: अगर आप खुद वही काम करते हैं जो आप बच्चे को मना करते हैं, तो बच्चा आपकी बातों को गंभीरता से नहीं लेगा. बच्चे अक्सर अपने माता-पिता को देखकर सीखते हैं.

समझने की बजाय आदेश देना: सिर्फ “करो” और “मत करो” कहना अक्सर असर नहीं करता, बच्चे को समझाएं कि ऐसा करना क्यों जरूरी है.

तारीफ और प्रोत्साहन की कमी: जब बच्चा कुछ अच्छा करता है और उसकी सराहना नहीं होती, तो उसका मोटिवेशन कम हो जाता है. छोटी-छोटी उपलब्धियों पर उसे प्रोत्साहित करें.

इसे भी पढ़े- Relationship Tips: टॉक्सिक रिश्ता आपकी सेहत बर्बाद कर रहा है? ये संकेत पहचानें