RelationshipTips: इश्क एक ऐसी भावना है, जो इंसान की सोच, व्यवहार और जिंदगी तक को बदल देती है. जब कोई व्यक्ति इश्क में होता है, तो उसकी दुनिया जैसे उसी एक शख्स के इर्द-गिर्द घूमने लगती है, यही वजह है कि इश्क को अक्सर “दीवानगी” से जोड़ा जाता है.
KnowledgeTips: क्या आप जानते हैं? इस राज्य को कहते हैं झीलों की घाटी
दिमाग पर पड़ता है असर
इश्क होने पर दिमाग में डोपामिन और ऑक्सीटोसिन जैसे हार्मोन रिलीज होते हैं, जो खुशी और लगाव की भावना को बढ़ाते हैं, यही कारण है कि इंसान हर वक्त अपने पार्टनर के बारे में सोचता रहता है.
भावनाओं का बढ़ता असर
इश्क में इंसान ज्यादा इमोशनल हो जाता है। छोटी-छोटी बातों पर खुशी या दुख महसूस करना आम हो जाता है, जिससे उसकी सोच और व्यवहार में बदलाव आने लगता है.
ध्यान और फोकस में बदलाव
जब कोई इश्क में होता है, तो उसका ध्यान बार-बार उसी व्यक्ति की ओर जाता है, इससे कई बार काम या पढ़ाई पर फोकस कम हो जाता है.
क्यों कहते हैं इसे दीवानगी?
इश्क में इंसान अपने फैसलों से ज्यादा दिल की सुनता है, कई बार वह बिना सोचे-समझे फैसले लेता है, जो बाहर से देखने पर “दीवानगी” लगते हैं.
क्या करें संतुलन बनाए रखने के लिए?
अपनी भावनाओं को समझें और संतुलित रखें, खुद के लिए भी समय निकालें, रिश्ते में समझ और सम्मान बनाए रखें, इश्क खूबसूरत एहसास है, लेकिन इसे समझदारी और संतुलन के साथ जीना जरूरी है.
इसे भी पढ़े-RelationshipTips: ये 10 संकेत दिखें तो समझिए आपका पार्टनर है परफेक्ट!
























