Advertisement

Height Increase: कम हाइट से परेशान? बच्चों के लिए ये योगासन हैं बेस्ट

HeightGrowthForKids

Yoga For Height Growth: आजकल कई माता-पिता अपने बच्चों की कम हाइट को लेकर चिंतित रहते हैं. सही डाइट, नींद और एक्सरसाइज के साथ योग भी बच्चों की ग्रोथ और फोकस बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार, कुछ खास योगासन बच्चों की रीढ़ (spine) को स्ट्रेच करते हैं और शरीर के विकास में मदद करते हैं.

एक्सपर्ट की सलाह
योग एक्सपर्ट डॉ. अंजलि शर्मा के अनुसार, बच्चों को नियमित योग के साथ संतुलित आहार और पर्याप्त नींद भी जरूरी है। तभी उनका संपूर्ण विकास संभव है.

बच्चों की हाइट बढ़ाने में मददगार योगासन

ताड़ासन (Tadasana)– यह योगासन शरीर को पूरी तरह स्ट्रेच करता है और हाइट बढ़ाने में मदद करता है, रोज सुबह 5–10 मिनट करने से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं.

भुजंगासन (Bhujangasana)- यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और शरीर की लचीलापन बढ़ाता है.

त्रिकोणासन (Trikonasana)- यह आसन शरीर के संतुलन को सुधारता है और मांसपेशियों को मजबूत करता है.

पवनमुक्तासन (Pawanmuktasana)- यह पाचन को बेहतर बनाता है, जिससे शरीर को जरूरी पोषण सही तरीके से मिलता है.

सूर्य नमस्कार (Surya Namaskar)- यह पूरे शरीर की एक्सरसाइज है, जो ग्रोथ और फिटनेस दोनों में मदद करती है.

    ध्यान रखने वाली बातें
    योगासन सही तरीके से और नियमित करें, बच्चों पर ज्यादा दबाव न डालें, हेल्दी डाइट और पर्याप्त नींद सुनिश्चित करें.

    इसे भी पढ़े-Health Tips: हाई ब्लड प्रेशर बिना दवा के कैसे कम करें?