Advertisement

ParentingTips: बच्चों की मुस्कान छीन सकती हैं, ये पेरेंटिंग आदतें

child psychology tips

Child Care: हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा खुश, आत्मविश्वासी और सफल बने, लेकिन कई बार अनजाने में अपनाई गई कुछ पेरेंटिंग आदतें बच्चों की खुशी और मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डाल देती हैं. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि सही पेरेंटिंग स्टाइल बच्चों के व्यक्तित्व और भावनात्मक विकास के लिए बहुत जरूरी है.

BabyCareTips: नए माता-पिता हैं? ये 10 बेबी केयर टिप्स जरूर जान लें

एक्सपर्ट की राय
चाइल्ड साइकोलॉजिस्ट डॉ. नेहा वर्मा के अनुसार, बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें और उनकी भावनाओं को समझें। इससे वे खुश और आत्मविश्वासी बनते हैं.

ये पेरेंटिंग आदतें बच्चों को बना सकती हैं दुखी

जरूरत से ज्यादा सख्ती (Over Strict Parenting)– हर बात पर डांटना या सख्त नियम थोपना बच्चों को डरपोक और तनावग्रस्त बना सकता है, इससे उनका आत्मविश्वास भी कम होता है.

हर समय टोकना और आलोचना करना- बार-बार गलतियां निकालना बच्चों को नेगेटिव बना देता है और वे खुद को कम आंकने लगते हैं.

दूसरों से तुलना करना- “देखो वो बच्चा कितना अच्छा है”—ऐसी बातें बच्चों के मन में हीन भावना पैदा करती हैं और उनकी खुशी छीन लेती हैं.

बच्चों को समय न देना- व्यस्त लाइफस्टाइल के कारण कई माता-पिता बच्चों के साथ क्वालिटी टाइम नहीं बिता पाते, जिससे बच्चे अकेलापन महसूस करते हैं.

ओवरप्रोटेक्टिव होना- हर चीज में बच्चों को रोकना-टोकना उनकी आजादी और आत्मनिर्भरता को खत्म कर देता है.

    क्या करें?
    बच्चों की बात ध्यान से सुनें, उनकी छोटी-छोटी उपलब्धियों की तारीफ करें, उन्हें अपनी पसंद और फैसले लेने दें, रोज थोड़ा समय उनके साथ बिताएं.

    यह भी पढ़े-RelationshipTips: रिश्ते में दूरियां क्यों बढ़ती हैं? जानिए