Advertisement

FirstDateTips: पहली डेट पर लड़के सबसे ज्यादा नोटिस करते हैं, ये आदतें

first date

First Date Tips: पहली डेट हर किसी के लिए खास होती है, इस दौरान लड़के अपनी पार्टनर की कई छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देते हैं, जो उनके मन में अच्छा या खराब इम्प्रेशन बना सकती हैं. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहली मुलाकात में व्यवहार और बॉडी लैंग्वेज सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

Ranji Semi-Final: 3 मेडन 8 विकेट Mohammed Shami की आग उगलती हुई गेंदबाज़ी

पहली डेट पर लड़के नोटिस करते हैं ये आदतें
आत्मविश्वास और बॉडी लैंग्वेज: लड़के सबसे पहले आपकी बॉडी लैंग्वेज देखते हैं. कॉन्फिडेंस, स्माइल और आंखों में आई-कॉन्टैक्ट अच्छा इम्प्रेशन बनाता है.

बात करने का तरीका: आप कैसे बात करती हैं, कितना सुनती हैं और कितना बोलती हैं, ये चीजें बहुत मायने रखती हैं. लड़कों को विनम्र और समझदार बातचीत पसंद आती है.

फोन का इस्तेमाल: अगर आप बार-बार फोन चेक करती हैं, तो यह गलत संकेत देता है। इससे लगता है कि आप डेट में इंटरेस्ट नहीं ले रहीं.

ड्रेसिंग सेंस और साफ-सफाई: महंगे कपड़े जरूरी नहीं, लेकिन साफ-सुथरा और सिम्पल लुक हमेशा अच्छा लगता है.

पॉजिटिव एटीट्यूड: बार-बार शिकायत करना या नेगेटिव बातें करना लड़कों को पसंद नहीं आता. पॉजिटिव और खुशमिजाज स्वभाव दिल जीत लेता है.

एक्सपर्ट की राय
डॉ. रूपाली शर्मा रिलेशनशिप काउंसलर के अनुसार, पहली डेट पर बनावटी बनने की बजाय खुद जैसा हैं वैसे ही रहें। सच्चाई और आत्मविश्वास सबसे ज्यादा आकर्षक होते हैं.

यह भी पढ़े-AnniversaryGiftIdeas: कम पैसे में ज्यादा प्यार, जो हर पत्नी को पसंद आएंगे