Advertisement

RelationshipTips: अरेंज मैरिज शादी टूटने के 5 बड़े कारण

arranged marriage breakup reasons

RelationshipTips: अरेंज मैरिज भारत में प्रचलित विवाह प्रणाली है, लेकिन कई बार ये शादीयाँ सफल नहीं रहती. विशेषज्ञों और समाजशास्त्रियों के अनुसार, कुछ सामान्य कारण हैं जिनकी वजह से अरेंज मैरिज टूट जाती हैं.

http://‘भारत से रिश्ते’, India-Bangladesh क्रिकेट रिश्तों पर खेल मंत्री का बड़ा बयान

ये हैं 5 बड़े कारण

आपसी समझ की कमी- कई बार शादी के बाद पति-पत्नी के बीच समझ और संवाद की कमी हो जाती है, इससे छोटे-मोटे मतभेद बड़े झगड़ों में बदल जाते हैं.

पारिवारिक दबाव और हस्तक्षेप- अरेंज मैरिज में अक्सर परिवारों का हस्तक्षेप ज्यादा होता है, जब माता-पिता या सास-ससुर हर फैसले में दखल देते हैं, तो दंपत्ति की आपसी रिश्तेदारी पर नकारात्मक असर पड़ता है.

असमान अपेक्षाएँ- कई बार शादी से पहले दंपत्ति की उम्मीदें अलग-अलग होती हैं, यदि पति-पत्नी की अपेक्षाएँ मेल नहीं खातीं, तो संतोष और खुशी कम होती है.

प्यार और भावनाओं की कमी- अरेंज मैरिज में अक्सर प्यार की शुरुआत नहीं होती, और समय के साथ भावनात्मक दूरी बढ़ जाती है, यह दूरी धीरे-धीरे रिश्ता कमजोर कर देती है.

आर्थिक और करियर संबंधी तनाव- पैसे और करियर की समस्याएँ भी रिश्तों में तनाव पैदा करती हैं, यदि दंपत्ति इन मुद्दों को सही तरीके से सुलझा नहीं पाता, तो यह झगड़े और टूटने का कारण बन सकता है.

यह भी पढ़े-Parenting Tips: बच्चे का एग्जाम स्ट्रेस कम करें और नंबर बढ़ाएँ, जानें ये ट्रिक्स