RelationshipAdvice: रिश्ते की शुरुआत में समय, ध्यान और अपनापन अपने आप मिलता है, लेकिन जब यही चीज़ें धीरे-धीरे कम होने लगें तो मन में बेचैनी पैदा होना स्वाभाविक है. कई बार लोग समझ ही नहीं पाते कि वे सच में प्यार में इग्नोर हो रहे हैं या यह सिर्फ एक अस्थायी फेज है. रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कुछ साफ संकेत होते हैं जो सच्चाई को सामने ला देते हैं.
बड़े पर्दे पर लौट रहा ‘Mirzapur’ का भौकाल — रिलीज डेट फाइनल
प्यार में इग्नोर होने के 5 बड़े संकेत
1. बातचीत लगभग खत्म हो जाना- अगर कॉल, मैसेज या मिलने का समय लगातार टलने लगे और जवाब हमेशा देर से आए, तो यह इमोशनल दूरी का संकेत हो सकता है.
2. आपकी भावनाओं को महत्व न मिलना- आप कुछ साझा करें और सामने वाला उसे हल्के में ले ले, मज़ाक बना दे या अनसुना कर दे, तो यह साफ इशारा है कि आपकी भावनाओं की कदर नहीं हो रही.
3. पहल हमेशा आप ही करें- रिलेशनशिप में अगर हर बार बात शुरू करने, मिलने का प्लान बनाने या मनाने की ज़िम्मेदारी सिर्फ आपकी हो, तो रिश्ता एकतरफा हो सकता है.
4. अचानक प्राथमिकता बदल जाना- काम, दोस्त, सोशल मीडिया सबके लिए समय हो लेकिन आपके लिए नहीं, तो यह इग्नोर किए जाने का बड़ा संकेत माना जाता है.
5. सम्मान और अपनापन कम हो जाना- तंज कसना, आपकी राय को नजरअंदाज करना या बार-बार नीचा दिखाना दर्शाता है कि रिश्ते में सम्मान खत्म हो रहा है.
एक्सपर्ट क्या सलाह देते हैं
रिलेशनशिप एक्सपर्ट डॉ. श्वेता शर्मा के अनुसार, जब किसी रिश्ते में इग्नोर किए जाने का एहसास होने लगे, तो खुलकर संवाद करना बेहद जरूरी होता है. अगर सम्मान और भावनात्मक जुड़ाव न रहे, तो खुद की मानसिक शांति को प्राथमिकता देनी चाहिए.
इसे भी पढ़े-http://ValentineDay2026: दिल्ली में वैलेंटाइन डे मनाने का सीक्रेट प्लान, जानिए टॉप 5 रोमांटिक लोकेशन
























