Advertisement

ParentingTips: बच्चा दोस्त क्यों नहीं बनाता? पैरेंट्स की ये 5 गलतियां!

Child friendship tips

Child friendship tips: आजकल कई माता-पिता की यह शिकायत होती है कि उनका बच्चा दोस्तों से घुलता-मिलता नहीं, अकेला रहता है या नए बच्चों से बात करने में झिझकता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसके पीछे कई बार बच्चों की नहीं, बल्कि पैरेंट्स की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं. सही समझ और व्यवहार से बच्चों को सामाजिक बनने में मदद मिल सकती है.

Aditya Dhar से खफा हैं Yash! होकर रहेगा ‘Toxic Vs Dhurandhar 2’

पैरेंट्स की 5 आम गलतियां
हर समय बच्चे को डांटना- अगर बच्चा छोटी-छोटी बातों पर डांट सुनता है तो उसका आत्मविश्वास कम हो जाता है। वह दूसरों से बात करने में डरने लगता है.

दूसरे बच्चों से तुलना करना- “देखो शर्मा जी का बेटा कितना स्मार्ट है” जैसी बातें बच्चे को हीन भावना देती हैं, इससे वह दोस्त बनाने से बचता है.

ओवरप्रोटेक्टिव होना- हर समय बच्चे के साथ रहना या उसे खुद फैसले न लेने देना उसकी सोशल स्किल्स को कमजोर करता है.

स्क्रीन टाइम ज्यादा देना- मोबाइल और टीवी की आदत बच्चों को असली दोस्तों से दूर कर देती है, वे वर्चुअल दुनिया में ही खो जाते हैं.

खुद सोशल न होना- बच्चे पैरेंट्स से सीखते हैं. अगर घर में मेहमानों से बातचीत या सामाजिक माहौल नहीं होगा तो बच्चा भी रिजर्व रहेगा.

बच्चे को दोस्त बनाने में कैसे मदद करें?
रोज बच्चे से खुलकर बात करें, उसे पार्क या ग्रुप एक्टिविटी में भेजें, उसकी छोटी सफलता पर तारीफ करें, स्क्रीन टाइम कम करें, दोस्त बनाने के लिए मजबूर न करें, समय दें.

एक्सपर्ट की राय
डॉ. अनुपमा गुप्ता का कहना है कि बच्चों को सुरक्षित और सपोर्टिव माहौल मिले तो वे धीरे-धीरे खुद दोस्त बनाना सीख जाते हैं, पैरेंट्स का धैर्य और प्यार सबसे बड़ा सहारा होता है.

ये भी पढ़े- RelationshipTips: हर वक्त अपनों को खोने का डर? 5 आसान तरीके अभी जान लें