ParentingTips: अक्सर माता-पिता बच्चों की गलती पर तुरंत डांट या सजा दे देते हैं, लेकिन विशेषज्ञ मानते हैं कि इससे बच्चे डर तो जाते हैं, पर उनकी आदतें हमेशा के लिए नहीं बदलतीं. सकारात्मक पेरेंटिंग के कुछ आसान तरीके अपनाकर बच्चों की गलतियों को सही दिशा में बदला जा सकता है.
37 Billion Views के बावजूद बोले Tanishk Bagchi – “सब कुछ इतनी आसान नहीं”
ये तरीका अपनाएं
पहले समझें, फिर समझाएं
बच्चे की गलती के पीछे कारण जानना जरूरी है, कई बार बच्चे ध्यान आकर्षित करने या किसी परेशानी की वजह से गलत व्यवहार करते हैं. उनसे शांति से बात करने से वे खुलकर अपनी बात बताते हैं.
डांट की जगह उदाहरण दें
बच्चे वही सीखते हैं जो देखते हैं. अगर माता-पिता खुद धैर्य और अच्छे व्यवहार का उदाहरण देंगे, तो बच्चे भी वही अपनाएंगे। सकारात्मक उदाहरण बच्चों के व्यवहार पर गहरा असर डालते हैं.
छोटी-छोटी सफलताओं की तारीफ करें
जब बच्चा अच्छा काम करे, तो उसकी तारीफ जरूर करें, इससे उसका आत्मविश्वास बढ़ता है और वह गलतियों से खुद सीखने की कोशिश करता है.
अन्य सुझाव
गलती पर तुरंत गुस्सा करने से बचें, बच्चे को सही-गलत का कारण समझाएं, प्यार और अनुशासन में संतुलन रखें.
यह भी पढ़े-BabyBoyNames: घर में आया नन्हा राजकुमार? ये यूनिक नाम सबको पसंद आएंगे























