Parenting Tips: बच्चे की शुरुआती उम्र उसकी पूरी जिंदगी की नींव तय करती है. विशेषज्ञों का मानना है कि अगर 9 साल की उम्र से पहले बच्चों को कुछ जरूरी आदतें और जीवन कौशल सिखा दिए जाएं, तो वे भविष्य में आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी और संतुलित व्यक्तित्व वाले बनते हैं, आइए जानते हैं वे अहम बातें, जो हर माता‑पिता को बच्चों को बचपन में जरूर सिखानी चाहिए.
T20 World Cup 2026 Opening Ceremony: Badshah-Nora समेत ये स्टार्स करेंगे धमाकेदार परफॉर्मेंस
बच्चों को सिखाएं ये जरूरी चीजें
सही‑गलत की पहचान: बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि क्या सही है और क्या गलत, इससे उनमें नैतिक मूल्य और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है.
अपनी बात खुलकर रखना: बच्चों को अपनी भावनाएं और विचार सही तरीके से व्यक्त करना सिखाएं, इससे उनमें आत्मविश्वास बढ़ता है और डर कम होता है.
दूसरों का सम्मान: बड़ों का आदर और छोटे‑बड़ों सभी के साथ अच्छा व्यवहार करना बच्चों के सामाजिक विकास के लिए बेहद जरूरी है.
समय की कीमत: समय पर उठना, पढ़ाई करना और खेलना ये आदतें बच्चों को अनुशासित बनाती हैं और आगे चलकर सफलता में मदद करती हैं.
मोबाइल और स्क्रीन लिमिट: बचपन में स्क्रीन टाइम सीमित रखना बेहद जरूरी है, ताकि बच्चे मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहें.
खुद फैसले लेना: छोटे‑छोटे फैसले बच्चों को खुद लेने दें, इससे उनमें निर्णय लेने की क्षमता और आत्मनिर्भरता आती है,
भावनाओं को समझना: बच्चों को गुस्सा, खुशी, दुख जैसी भावनाओं को पहचानना और संभालना सिखाएं, यह उनकी मानसिक सेहत के लिए जरूरी है.
मेहनत और धैर्य: बच्चों को यह समझाना जरूरी है कि सफलता मेहनत और धैर्य से मिलती है, तुरंत नहीं.
आभार और विनम्रता: धन्यवाद कहना, माफी मांगना और आभारी रहना बच्चों के चरित्र को मजबूत बनाता है.
ये भी पढ़े-Rose Day 2026: असली मतलब और हर रंग का राज


























