RelationshipTips: बच्चों की परवरिश में माता-पिता अक्सर इतने व्यस्त हो जाते हैं कि अपने साथी के लिए समय निकालना मुश्किल हो जाता है, इससे रिश्ते में दूरी और गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, लेकिन कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने रिश्ते में फिर से नजदीकियां और प्यार ला सकते हैं.
HairCareTips: बाल झड़ रहे हैं? एं और पाएं घने और मजबूत बाल
5 आसान तरीके अपनाएं
एक-दूसरे के लिए समय निकालें: हर दिन या सप्ताह में कम से कम कुछ घंटे सिर्फ अपने साथी के साथ बिताएं, छोटे-छोटे डेट नाइट्स या घर पर मूवी नाइट भी काफी असर डाल सकते हैं.
खुलकर बातचीत करें: रिश्ते में दूरी होने का सबसे बड़ा कारण है कम संवाद, अपने साथी की भावनाओं और अपनी जरूरतों को खुलकर साझा करें.
छोटे सरप्राइज और तारीफ: छोटे-छोटे सरप्राइज जैसे फूल, चॉकलेट या प्यार भरे मैसेज से रिश्ते में रोमांस और अपनापन बढ़ता है, तारीफ करना भी बहुत जरूरी है.
पार्टनर के लिए सहारा बनें: एक-दूसरे के काम और जिम्मेदारियों में मदद करें, बच्चों की परवरिश के दौरान साझेदारी दिखाने से रिश्ता मजबूत होता है.
रोमांटिक रूटीन बनाएँ: रिश्ते में नजदीकियां बनाए रखने के लिए छोटे-छोटे रोमांटिक रूटीन बनाएं, जैसे कि हाथ पकड़कर बात करना, साथ में खाना बनाना, या सप्ताह में एक दिन खास बनाने का नियम.
इसे भी पढ़े-T20 World Cup: Super-8 से बाहर होने पर भारत को होगा करोड़ों का नुकसान

























