Advertisement

ParentingTips: क्या प्रेशर से बच्चे बनते हैं सफल या बिगड़ जाते हैं?

child pressure effects

ParentingHacks: आज के प्रतियोगिता दौर में बच्चों पर पढ़ाई, करियर और परफॉर्मेंस का दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है, कई माता-पिता मानते हैं कि थोड़ा प्रेशर बच्चों को सफल बनाता है, लेकिन लोगों का कहना है कि ज्यादा दबाव बच्चों के मानसिक और भावनात्मक विकास पर नकारात्मक असर डाल सकता है.

KnowledgeTips: गेटवे ऑफ इंडिया क्यों बनाया गया था?

प्रेशर कितना सही, कितना गलत?
हल्का और सकारात्मक प्रेशर बच्चों को अनुशासित और लक्ष्य के प्रति केंद्रित बना सकता है, लेकिन जब यही दबाव जरूरत से ज्यादा बढ़ जाता है, तो यह तनाव, डर और आत्मविश्वास की कमी का कारण बन सकता है.

ज्यादा प्रेशर के नुकसान
बच्चों में तनाव और चिंता बढ़ना, आत्मविश्वास में कमी आना, पढ़ाई से रुचि खत्म होना, गुस्सा या चिड़चिड़ापन बढ़ना
मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ना.

सही पेरेंटिंग का तरीका
बच्चों को समझें, सिर्फ तुलना न करें, उनकी रुचियों और क्षमताओं का सम्मान करें, पढ़ाई के साथ खेल और आराम का समय भी दें, गलतियों पर डांटने के बजाय समझाएं, उन्हें मोटिवेट करें, दबाव न डालें.

ये भी पढ़े-KnowledgeTips: वर्ल्ड टीबी डे क्यों मनाया जाता है?