ParentingTips: बच्चों की सही परवरिश उनके भविष्य की नींव होती है, खासकर 2 से 12 साल की उम्र में बेटी की परवरिश बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है. इस उम्र में बच्चों का मानसिक, भावनात्मक और सामाजिक विकास तेजी से होता है, ऐसे में माता-पिता की छोटी-छोटी गलतियां भी उनके आत्मविश्वास और सोच पर गहरा असर डाल सकती हैं.
ParentingTips: बच्चे की ग्रोथ जाननी है? PTM में जरूर पूछें ये 5 सवाल!
ये 5 बातें भूलकर भी न करें
हर बात पर डांटना या आलोचना करना-बच्चों को बार-बार डांटना या उनकी हर गलती पर आलोचना करना उनके आत्मविश्वास को कमजोर कर सकता है.बेहतर है कि उन्हें प्यार से समझाएं और सुधार का मौका दें.
दूसरों से तुलना करना- बेटी की तुलना अन्य बच्चों से करना उसकी मानसिक स्थिति पर नकारात्मक प्रभाव डालता है, हर बच्चा अलग होता है, इसलिए उसकी खासियतों को पहचानें और प्रोत्साहित करें.
खुद फैसले लेने से रोकना- अगर बच्चों को निर्णय लेने का मौका नहीं दिया जाता, तो उनका आत्मविश्वास और सोचने की क्षमता कम हो सकती है. छोटे-छोटे फैसले लेने के लिए उन्हें प्रेरित करें.
जेंडर बायस रखना- लड़की और लड़के में भेदभाव करना गलत परवरिश की निशानी है, बेटी को भी समान अवसर, शिक्षा और स्वतंत्रता देना जरूरी है.
भावनाओं को नजरअंदाज करना- अगर बच्ची की भावनाओं को समझा नहीं जाता, तो वह अंदर से कमजोर महसूस कर सकती है. उसकी बातों को ध्यान से सुनें और समझने की कोशिश करें.
ये भी पढ़े- ChildCare: आपका बच्चा आपकी बात क्यों नहीं मानता? ये गलती हो सकती है वजह!























