Baby boy unique names: घर में बेटे का जन्म हर परिवार के लिए खुशी और उत्सव का मौका होता है. नन्हे मेहमान के आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है, क्या रखें उसका नाम? आजकल माता-पिता ऐसे नाम चुनना चाहते हैं जो यूनिक भी हों, मॉडर्न भी और जिनका अर्थ भी खास हो. अगर आपके घर भी नन्हा राजकुमार आया है, तो यहां देखिए कुछ खास और ट्रेंडिंग नाम, जो सुनने में खूबसूरत और अर्थ में प्रभावशाली हैं.
http://‘Varanasi’ के SS Rajamouli ने ‘Avengers: Endgame’ वाली टेक्निक का किया इस्तेमाल
ट्रेंडिंग और यूनिक बेबी बॉय नेम्स
आरव (Aarav) – शांत और सुकून देने वाला
विहान (Vihaan) – नई सुबह, शुरुआत
अयान (Ayaan) – भगवान का उपहार
कृषव (Krishav) – भगवान कृष्ण का एक नाम
रियान (Riyan) – छोटा राजा
अद्विक (Advik) – अनोखा, अद्वितीय
ईशान (Ishaan) – भगवान शिव का नाम
दक्ष (Daksh) – कुशल, योग्य
शिवाय (Shivay) – भगवान शिव से जुड़ा नाम
कियान (Kiyan) – ईश्वर की कृपा नाम चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
नाम चुनते समय रखें इन बातों का ध्यान
नाम का अर्थ सकारात्मक हो, उच्चारण आसान हो, बहुत लंबा या जटिल न हो, सरनेम के साथ अच्छा लगे, भविष्य में बच्चे को भी पसंद आए.
धार्मिक और मॉडर्न का मेल
आजकल कई परिवार ऐसे नाम पसंद करते हैं जो धार्मिक अर्थ रखते हों लेकिन सुनने में मॉडर्न लगें, इससे परंपरा और आधुनिकता का संतुलन बना रहता है.
ये भी पढ़े-FirstHoli: नई शादी के बाद पहली होली मायके में आखिर क्यों?























