WomensDay2026: हर साल International Women’s Day 8 मार्च को दुनिया भर में मनाया जाता है, यह दिन महिलाओं के साहस, आत्मनिर्भरता और उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए खास माना जाता है. आजकल कई महिलाएं सोलो ट्रैवल यानी अकेले यात्रा करना पसंद कर रही हैं. इससे न सिर्फ नई जगहों को जानने का मौका मिलता है, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ता है. अगर आप भी Women’s Day के मौके पर सोलो ट्रिप प्लान कर रही हैं, तो भारत की ये जगहें आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकती हैं.
क्रिस्टल बालाजी टाइटंस की शानदार 71 रनों से जीत! अंबा वॉरियर्स को रौंदा, सिद्दू बने हीरो
भारत की ये जगहें हैं बेस्ट
जयपुर- राजस्थान की राजधानी जयपुर अपने खूबसूरत किलों, महलों और रंगीन बाजारों के लिए मशहूर है. यहां घूमने के लिए हवा महल, आमेर किला और सिटी पैलेस जैसी जगहें हैं. यह शहर सोलो महिला ट्रैवलर्स के लिए सुरक्षित और लोकप्रिय माना जाता है.
ऋषिकेश- अगर आप शांति और एडवेंचर दोनों का अनुभव करना चाहती हैं, तो ऋषिकेश एक बेहतरीन जगह है. यहां योग, मेडिटेशन और रिवर राफ्टिंग जैसी एक्टिविटीज का मजा लिया जा सकता है, साथ ही लक्ष्मण झूला और गंगा आरती यहां के मुख्य आकर्षण हैं.
उदयपुर- झीलों का शहर उदयपुर अपनी खूबसूरती और शांति के लिए जाना जाता है. यहां की झीलें, महल और शांत वातावरण सोलो ट्रैवल के लिए परफेक्ट हैं, खासकर पिछोला झील और सिटी पैलेस पर्यटकों को खूब आकर्षित करते हैं.
गोवा- समुद्र किनारे सुकून भरे पल बिताने के लिए गोवा भी महिलाओं के सोलो ट्रिप के लिए अच्छा है. यहां के बीच, कैफे और नाइट लाइफ पर्यटकों को खास अनुभव देते हैं.
शिमला- अगर आपको पहाड़ों का शांत और ठंडा मौसम पसंद है, तो शिमला भी सोलो ट्रिप के लिए बेहतरीन जगह है, यहां की प्राकृतिक सुंदरता और आरामदायक माहौल आपको यादगार अनुभव दे सकता है.
इसे भी पढ़े-Women’s Day 2026: पर क्या गिफ्ट दें? हर महिला को पसंद आएंगे ये सरप्राइज


























