Why loneliness is on the rise: आज के समय में तकनीक और इंटरनेट ने लोगों को एक-दूसरे से जोड़ना आसान बना दिया है, इसके बावजूद दुनिया भर में अकेलेपन की समस्या तेजी से बढ़ती दिखाई दे रही है. विशेषज्ञों का मानना है कि आधुनिक जीवनशैली और बदलते सामाजिक रिश्तों के कारण कई लोग खुद को पहले से ज्यादा अकेला महसूस कर रहे हैं.
MP Salary: क्या आप जानते हैं राज्यसभा सांसदों की सैलरी कितनी है?
मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी चर्चाओं में अब अकेलापन को एक बड़ी सामाजिक चुनौती के रूप में देखा जा रहा है, आइए जानते हैं कि आज की दुनिया में लोग पहले से ज्यादा अकेलापन क्यों महसूस कर रहे हैं.
अकेलापन क्यों बढ़ रहा है
सोशल मीडिया का बढ़ता प्रभाव: आजकल लोग अपना काफी समय सोशल मीडिया पर बिताते हैं. इससे ऑनलाइन संपर्क तो बढ़ता है, लेकिन आमने-सामने की बातचीत और रिश्तों में गहराई कम हो सकती है. कई बार लोग दूसरों की जिंदगी देखकर अपनी जिंदगी से असंतुष्ट भी महसूस करने लगते हैं.
व्यस्त जीवनशैली: तेज रफ्तार जिंदगी में लोग काम और जिम्मेदारियों में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने के लिए पर्याप्त समय नहीं निकाल पाते, इससे रिश्तों में दूरी बढ़ सकती है.
छोटे होते परिवार: पहले संयुक्त परिवारों का चलन ज्यादा था, जहां लोगों को भावनात्मक सहारा आसानी से मिल जाता था, लेकिन अब छोटे परिवारों और अकेले रहने की प्रवृत्ति बढ़ने से कई लोग खुद को अकेला महसूस करने लगते हैं.
शहरों में बढ़ती दूरी: बड़े शहरों में रहने वाले लोग अक्सर अपने पड़ोसियों या आसपास के लोगों से ज्यादा जुड़ाव महसूस नहीं कर पाते, इससे सामाजिक संबंध कमजोर हो सकते हैं.
मानसिक स्वास्थ्य पर असर: लगातार अकेलापन महसूस करने से तनाव, चिंता और उदासी जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं, इसलिए मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को परिवार, दोस्तों और समाज के साथ जुड़े रहने की सलाह देते हैं.
यह भी पढ़े-UrineInfection: यूरिन इंफेक्शन के ये शुरुआती लक्षण नजरअंदाज न करें!

























