Advertisement

Rose Day 2026 कब है? गुलाब से ही क्यों शुरू होता है प्यार का हफ्ता?

RoseDay2026

Valentine Week 2026: वैलेंटाइन वीक का नाम आते ही सबसे पहले Rose Day की चर्चा शुरू हो जाती है, हर साल यह दिन प्यार के इजहार का पहला कदम माना जाता है, लेकिन सवाल यही है कि Rose Day 2026 कब है और आखिर प्यार का हफ्ता गुलाब से ही क्यों शुरू होता है? आइए जानते हैं इसकी तारीख और इसके पीछे की खास वजह.

http://AssamElection2026: क्या आप जानते हैं? असम में पहली बार कब हुए थे चुनाव!

Rose Day 2026 कब मनाया जाएगा?
वैलेंटाइन वीक हर साल 7 फरवरी से 14 फरवरी तक चलता है, Rose Day 2026 में 7 फरवरी (शनिवार) को मनाया जाएगा. इस दिन कपल्स एक-दूसरे को गुलाब देकर अपने प्यार, दोस्ती और भावनाओं का इजहार करते हैं.

गुलाब से ही क्यों शुरू होता है प्यार का हफ्ता?
गुलाब को दुनिया भर में प्यार, रोमांस और इमोशंस का प्रतीक माना जाता है, यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक की शुरुआत इसी फूल से होती है.

इसके पीछे कुछ खास कारण हैं
भावनाओं की भाषा: गुलाब बिना शब्दों के दिल की बात कह देता है.
अलग-अलग रंग, अलग मतलब– लाल गुलाब: सच्चा प्यार, गुलाबी गुलाब: केयर और अपनापन, पीला गुलाब: दोस्ती, सफेद गुलाब: सम्मान और शांति.
इतिहास और परंपरा: प्राचीन काल से गुलाब को प्रेम का प्रतीक माना जाता रहा है.
पहला इशारा: प्यार जताने की शुरुआत अक्सर गुलाब देने से ही होती है, इसी कारण Rose Day को प्यार के हफ्ते का पहला दिन चुना गया.

Rose Day का महत्व
Rose Day सिर्फ कपल्स के लिए नहीं, बल्कि दोस्त, पति-पत्नी, क्रश, यहां तक कि परिवार के लोगों के लिए भी प्यार और अपनापन जताने का एक खूबसूरत मौका होता है.

यह भी पढ़े-Rose Day से Valentine Day तक क्या पहनें? पूरा आउटफिट प्लान