Ramadan2026: रमजान इस्लाम धर्म का एक पवित्र महीना माना जाता है, इस दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग रोजा रखते हैं, नमाज पढ़ते हैं और अल्लाह की इबादत में अधिक समय बिताते हैं. रमजान का उद्देश्य आत्मसंयम, धैर्य और आध्यात्मिक शुद्धि को बढ़ावा देना है, ऐसे में इस पवित्र महीने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना जरूरी माना जाता है.
http://International Women’s Day: पर ये मैसेज भेजकर करें खास विश!
रमजान में क्या करें
1. रोजा रखें और इबादत करें– रमजान के महीने में मुसलमान सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोज़ा रखते हैं, इस दौरान नमाज़ अदा करना, कुरान पढ़ना और अल्लाह की इबादत करना बहुत पुण्यकारी माना जाता है.
2. जरूरतमंदों की मदद करें- रमजान के महीने में दान और जकात देने का विशेष महत्व होता है, गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना इस महीने की खास परंपराओं में से एक है.
3. सब्र और संयम रखें- रमजान का असली संदेश धैर्य और आत्मसंयम है, इसलिए इस दौरान अपने व्यवहार में शांति और सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी होता है.
4. सेहरी और इफ्तार का ध्यान रखें- रोजा रखने से पहले सुबह सेहरी की जाती है और शाम को सूर्यास्त के बाद इफ्तार किया जाता है, इस दौरान संतुलित और पौष्टिक भोजन करना जरूरी होता है.
रमजान में क्या न करें
1. झूठ और बुरी बातों से बचें- रमजान के दौरान झूठ बोलना, गाली देना या किसी के साथ बुरा व्यवहार करना गलत माना जाता है.
2. गुस्सा और विवाद से दूर रहें- इस महीने में गुस्सा करने और झगड़ा करने से बचना चाहिए, संयम और शांति बनाए रखना रमजान की शिक्षा का हिस्सा है.
3. समय की बर्बादी न करें- रमजान में ज्यादा से ज्यादा समय इबादत और अच्छे कामों में लगाना चाहिए. बेवजह समय बर्बाद करना सही नहीं माना जाता.
ये भी पढ़े-FashionDesignerCareer: फैशन डिजाइनर कैसे बनें? जानिए

























